world-news

900 ग्राम सोना, 23 एकड़ जमीन और रिवाल्वर! कितनी है नरोत्तम मिश्रा की नेटवर्थ? पत्नी के पास 3 करोड़ का बंगला

July 12, 2026

Time Updated: Sunday, July 12, 2026, 16:21 [IST]

Narottam Mishra Net Worth: मध्यप्रदेश का दतिया इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। यहां 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। पर चर्चा के केंद्र में उपचुनाव नहीं बल्कि बीजेपी नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा हैं। दरअसल, दतिया से 3 बार विधायक रह चुके नरोत्तम मिश्रा का टिकट कट गया है, जिसके बाद जमकर हंगामा जारी है।

बीते विधानसभा चुनाव में हारने के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा अगले चुनाव की तौयारी में लगे हुए थे। इसी बीच कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त हो जाने से उपचुनाव आ गया और भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट थमा दिया। जिसके बाद शुरू हुए बवाल ने नरोत्तम मिश्रा को चर्चा का केंद्र बना दिया।

Narottam Mishra Net Worth

चर्चाओं में छाने के बाद लोग नरोत्तम मिश्रा की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी खोज रहे हैं। आपको ये जाकर हैरानी होगी कि कृषि क्षेत्र से जुड़े नरोत्तम मिश्रा और उनकी पत्नी गायत्री मिश्रा जो की एक गृहणी हैं, उनके नाम इतनी संपत्ति दर्ज है कि सुनकर किसी के होश उड़ जाएं।

Narottam Mishra With Family

कितनी हैं नरोत्तम मिश्रा की नेटवर्थ?

नरोत्तम मिश्रा और उनकी पत्नी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उन दोनों के नाम लाखों के सोने चांदी से लेकर करोड़ों के जमीन जायदात रजिस्टर हैं। myneta पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 2023 के चुनावी हलफनामे में नरोत्तम मिश्रा ने अपनी कुल संपत्ति 6.84 करोड़ रूपये बताई थी। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 3 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति दर्ज है।

Narottam Mishra

77 तोला सोना और रिवाल्वर, क्या-क्या है नरोत्तम मिश्रा के पास?

63 साल के नरोत्तम मिश्रा के पास 21 तोला सोना है। अगर आज के रेट के हिसाब से इसकी कीमत लगाई जाए तो ये करीब 31 से 32 लाख तक का हो जाएगा जबकि 2023 में इसकी कीमत करीब 11,40, 000 रुपये घोषित की गई थी। जबकि उनकी पत्नी के पास 56 तोला सोना होने की बात हलफनामे में दर्ज है। आज के रेट के हिसाब से इसकी कीमत करीब 86.51 लाख से ऊपर पहुंच जाएगी। नरोत्तम मिश्रा के नाम पर एक रिवाल्वर भी दर्ज है जिसकी कीमत करीब 75 हजार बताई गई थी।

साढ़े 5 करोड़ के घर-जमीन के मालिक

इसके अलावा उनके नाम पर 4 अलग-अलग जगहों पर कुल 23.58 एकड़ की कृषि भूमि रजिस्टर्ड है। 2023 में इनकी कीमत करीब 167 लाख रुपये यानी 1.67 करोड़ रुपए बताई गयी थी। अगर आवासीय जमीन/घर की बात करें तो नरोत्तम मिश्रा के नाम पर 2700 स्क्वायर फुट का जबलपुर, मध्यप्रदेश के जवाहरगंज डाबर में एक घर है जिसकी कीमत 75 लाख से ज्यादा की बताई गई थी। उनकी पत्नी के नाम पर कोई कृषि भूमि दर्ज नहीं है जबकि एक घर उनके नाम पर है। ये घर भोपाल के अरेरा कॉलोनी में स्थित है। 4853 स्क्वायर फीट में बना घर नरोत्तम मिश्रा की पत्नी गायत्री मिश्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत हलफनामे में 3 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

Narottam Mishra

2023 के चुनावी हलफनामे के अनुसार दोनों पति-पत्नी के पास कुल 75,000 रुपये नकद थे जबकि बैंक खातों में कुल 89,83,883 रुपये थे। नरोत्तम मिश्रा या उनकी पत्नी के ऊपर कोई लोन या किसी प्रकार की कोई पॉलिसी नहीं है। दोनों में से किसी के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। ना ही उनके ऊपर को क्रिमिनल रिकॉर्ड दर्ज है।

70 लाख से बढ़कर लगभग 7 करोड़ हुई नरोत्तम मिश्रा की नेटवर्थ

डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनावी शपथपत्रों पर नजर डालें तो उनकी संपत्ति में पिछले कुछ सालों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। 2008 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 69.71 लाख रुपये की संपत्ति और 9.20 लाख रुपये की देनदारियां घोषित की थीं। 2013 के चुनाव में उनकी संपत्ति बढ़कर 2.96 करोड़ रुपये हो गई, जबकि देनदारियां 21.98 लाख रुपये थीं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 6.88 करोड़ रुपये की संपत्ति और 48.97 लाख रुपये की देनदारियां घोषित कीं।

वहीं 2023 के विधानसभा चुनाव के शपथपत्र में उनकी कुल संपत्ति 6.84 करोड़ रुपये दर्ज है, जबकि उन्होंने किसी भी प्रकार की देनदारी नहीं दिखाई है। चारों चुनावों में डॉ. मिश्रा भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे थे। बता दें, नरोत्तम मिश्रा ने 1998 जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर, मध्य प्रदेश से डॉक्टरेट यानी PhD की डिग्री ली थी।

ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव में लालू प्रसाद यादव ने भरा पर्चा, 25वीं बार चुनाव मैदान में, कुल संपत्ति कर देगी हैरान