world-news

आज की ताजा खबर लाइव, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज: जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज करेंगे निर्जला व्रत, CM योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

August 9, 2026

LIVE

आज की ताजा खबर लाइव, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में 9 अगस्त को एक दिवसीय अनशन पर बैठने का एलान किया है। असम में बाढ़ से 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के पूर्वी हिस्से के चार जिले सर्वाधिक प्रभावित हैं। चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेशवासियों में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान का शुभारंभ राजधानी से करेगी।

आज की ताजा खबर लाइव, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज: जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज करेंगे निर्जला व्रत, CM योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

आज की ताजा खबर लाइव, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज: जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज करेंगे निर्जला व्रत, CM योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रविवार सुबह तकरीबन दो बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे कांवड़ियों को टक्कर मारी जिसमें तीन कावड़ियों की मौत हो गई है जबकि एक घायल हुआ है। कांवड़ियों का एक जत्था उत्तराखंड के गंगोत्री से पवित्र जल लेकर फरीदकोट के कोटकपूरा लौट रहा था।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में 9 अगस्त को एक दिवसीय अनशन पर बैठने का एलान किया है। शनिवार को हेमंत सोरेन सरकार द्वारा गठित 5 सदस्यीय मंत्री स्तरीय समिति और आंदोलनकारी छात्र संगठनों के बीच आयोजित वार्ता का दूसरा दौर भी पूरी तरह बेनतीजा रहा।

असम में बाढ़ से 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के पूर्वी हिस्से के चार जिले सर्वाधिक प्रभावित हैं। सरकार रविवार से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन शुरू करेगी। राज्य में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या 98 तक पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आर्थिक राजधानी मुंबई में अहम कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद तटीय केंद्र शासित प्रदेश- पुडुचेरी पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

AUG 09, 2026 11:03 IST

सरहिंद के पास तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, तीन की मौत एक गंभीर घायल

फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रविवार सुबह तकरीबन दो बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे कांवड़ियों को टक्कर मारी जिसमें तीन कावड़ियों की मौत हो गई है जबकि एक घायल हुआ है। कांवड़ियों का एक जत्था उत्तराखंड के गंगोत्री से पवित्र जल लेकर फरीदकोट के कोटकपूरा लौट रहा था।

AUG 09, 2026 08:08 IST

उन्नाव में एक घंटे में दो बड़े बस हादसे, 34 यात्री घायल; नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के करीब एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग बस हादसे हो गए। दोनों दुर्घटनाओं में कुल 34 यात्री घायल हुए हैं। हादसे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 231 और 246 पर हुए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों हादसों की वजह बस चालकों को नींद की झपकी आना बताई जा रही है।

पहला हादसा बांगरमऊ क्षेत्र में हुआ। यहां एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 8 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

AUG 09, 2026 06:32 IST

पीएम मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया फोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।

AUG 09, 2026 06:32 IST

पुदुचेरी दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आर्थिक राजधानी मुंबई में अहम कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद तटीय केंद्र शासित प्रदेश- पुडुचेरी पहुंच गए हैं। शनिवार देर रात लोक निवास पहुंचने पर शाह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने दौरे के दौरान शाह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे।

AUG 09, 2026 06:32 IST

CM योगी के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेशवासियों में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान का शुभारंभ राजधानी से करेगी। आज मुख्यमंत्री आवास से सुबह 8 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और संगठन के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर निकलेंगे।

AUG 09, 2026 06:32 IST

CENTCOM का दावा- 53 जहाजों के रूट बदलवाए

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने शनिवार को कहा कि ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नाकेबंदी के तहत 53 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदला गया है। कमांड के मुताबिक, दो जहाजों को निष्क्रिय किया गया और दो अन्य पर चढ़ाई की गई। वहीं, 30 से ज्यादा जहाजों को मानवीय सहायता के लिए नाकेबंदी से गुजरने की अनुमति दी गई। पढ़ें

AUG 09, 2026 06:32 IST

Assam Floods: असम बाढ़ में अब तक 98 लोगों की मौत

असम में बाढ़ से 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के पूर्वी हिस्से के चार जिले सर्वाधिक प्रभावित हैं। सरकार रविवार से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन शुरू करेगी। राज्य में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या 98 तक पहुंच गई है।

AUG 09, 2026 06:31 IST

Jharkhand Students Protest: जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज करेंगे निर्जला व्रत

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में 9 अगस्त को एक दिवसीय अनशन पर बैठने का एलान किया है। शनिवार को हेमंत सोरेन सरकार द्वारा गठित 5 सदस्यीय मंत्री स्तरीय समिति और आंदोलनकारी छात्र संगठनों के बीच आयोजित वार्ता का दूसरा दौर भी पूरी तरह बेनतीजा रहा।

  • Hindi News
  • India