world-news

जालौन में 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी: लड़के से फोन पर बात करने से मामा ने रोका था, 16 साल से साथ में रह रही थी - Jalaun News

July 29, 2026

अनुज कौशिक/विवेक कुमार द्विवेदी | जालौन1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जालौन में एक 16 साल की 9वीं की छात्रा ने बुधवार दोपहर 12 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा अपने मामा के घर रह रही थी। मंगलवार को वह किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी। मामा ने उसको बात करते सुना तो डांट दिया। उन्होंने कहा, ये गलत है…तुम्हारा 9th क्लास है, उसके बाद 10वीं का एग्जाम होगा। इन सब में न पड़कर पढ़ाई पर ध्यान लगाओ। छात्रा इस बात से बहुत नाराज थी।

बुधवार सुबह मामा अपने काम पर चले गए। वहीं मामी पड़ोस में एक कार्यक्रम में शामिल होने चली गई। इसी बीच छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मामी जब घर लौटकर आई तो उन्होंने छात्रा के शव को आंगन में पड़े जाल से साड़ी के सहारे लटका देखा।

इसी साड़ी का फंदा बनाकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया।

इसी साड़ी का फंदा बनाकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया।

मामा के घर पर रहती थी छात्रा

मामी चीखते हुए बाहर आई और आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। मामा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जानकारी ली जा रही है। ये मामला जालौन के कोंच के नया पटेल नगर का है। छात्रा का नाम ज्योति था। वह रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव ननावली की रहने वाली थी। मां की मौत के बाद से वह 16 साल से अपने मामा इंद्रपाल सिंह के यहां रह रही थी।

छात्रा के मामा इंद्रपाल सिंह ने बताया, मंगलवार शाम ज्योति किसी लड़के से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। इस दौरान उसे समझाते हुए लड़के से बात न करने के लिए कहा और समझाया कि पढ़ाई पर ध्यान दे। ज्योति को और कुछ नहीं कहा था। रात में हम लोगों ने साथ में खाना भी खाया। तभी वह बिल्कुल सही थी। लेकिन सुबह उसने अपनी जान दे दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर और मंडी चौकी प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस टीम मामले की जांच करने घर पहुंची।

पुलिस टीम मामले की जांच करने घर पहुंची।

छात्रा का फोन किया गया जब्त

प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा का फोन जब्त कर लिया गया है। छात्रा ने आखिरी बार किससे बात की, इसकी जांच की जा रही है।

बता दें, मामा के कोई बच्चे नहीं हैं। ज्योति जब एक माह की थी, तभी उसकी मां का निधन हो गया था। तभी से ज्योति अपने मामा के पास रह रही थी। ज्योति की मौसी का लड़का भी मामा-मामी के साथ रहता था।

यह खबर भी पढ़ें-

पूर्व मंत्री की अंतिम यात्रा शुरू होते ही पत्नी बेहोश:भाई ने विधायक के केयरटेकर पर लगाया हत्या का आरोप, लखनऊ पुलिस से शिकायत

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) नानकदीन भुर्जी की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके छोटे भाई ने बलिया के बेल्थरा रोड विधायक हंसूराम के केयरटेकर मुहम्मद आरिफ पर हत्या का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

.

खबरें और भी हैं...

  • भरत एनकाउंटर-क्या UP की 125 सीटों पर असर डालेगा?: पूर्वांचल में 14% तक ब्राह्मण निर्णायक, भरत तिवारी के घर UP के 22 जिलों से पहुंचे लोग

    पूर्वांचल में 14% तक ब्राह्मण निर्णायक, भरत तिवारी के घर UP के 22 जिलों से पहुंचे लोग|आरा,arrah - Dainik Bhaskar2:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • UP T-20 लीग: गोरखपुर लायंस ने 12 खिलाड़ियों को किया रिटेन, अब बाकी 5 टीमों की बारी

    गोरखपुर लायंस ने 12 खिलाड़ियों को किया रिटेन, अब बाकी 5 टीमों की बारी|कानपुर,Kanpur - Dainik Bhaskar0:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • UP पुलिस भर्ती परीक्षा: कानपुर सेंट्रल पर उमड़े हजारों परीक्षार्थी, RPF और GRP ने मोर्चा संभाला

    कानपुर सेंट्रल पर उमड़े हजारों परीक्षार्थी, RPF और GRP ने मोर्चा संभाला|कानपुर,Kanpur - Dainik Bhaskar0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर