world-news

छत्तीसगढ़ में रोजगार मेला, 8700 पदों पर भर्ती: 36 कंपनियां-प्लेसमेंट संस्थाएं पहुंचीं; कई राज्यों में जॉब का मौका, कैंडिडेट्स ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी - Raipur News

October 7, 2026

रायपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर चुके और प्रशिक्षित युवाओं के लिए निजी कंपनियों में नौकरी का अवसर है। रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया है। मेले में 36 एम्पलॉय और प्लेसमेंट संस्थाओं के जरिए 8,720 खाली पदों पर भर्ती की जा रही है।

मेले में गुजरात समेत कई राज्यों की कंपनियां पहुंची हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से भी युवा शामिल हुए। प्रदेश के कई युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में जॉब ऑफर हुए हैं। 8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिए जाएंगे। वहीं रोजगार मेले में पहुंचे कुछ कैंडिडेट्स ने खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

36 एम्पलॉय और प्लेसमेंट संस्थाओं के जरिए 8,720 खाली पदों पर भर्ती की जा रही है।

36 एम्पलॉय और प्लेसमेंट संस्थाओं के जरिए 8,720 खाली पदों पर भर्ती की जा रही है।

दूर-दराज से आए कैंडिडेट्स ने खाने-पीने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।

दूर-दराज से आए कैंडिडेट्स ने खाने-पीने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।

ऑपरेटर, इंजीनियर समेत कई पदों पर नौकरी

मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय और अप्रेंटिस समेत कई पदों पर नौकरी का मौका है।

इनमें टेक्निकल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में करीब 4,800, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट में 1,600, सिक्योरिटी में 650 और हेल्थकेयर व केयर सर्विसेज में करीब 580 पद शामिल हैं। रोजगार मेले में 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं के लिए नाश्ते-पानी और दिव्यांगों के लिए ट्राईसाइकिल की व्यवस्था की गई है।

रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं के लिए नाश्ते-पानी और दिव्यांगों के लिए ट्राईसाइकिल की व्यवस्था की गई है।

इन कंपनियों में हैं खाली पद

राज्यस्तरीय रोजगार मेले में कई कंपनियों ने भर्ती के लिए रिक्तियां उपलब्ध कराई हैं। इनमें क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स-सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स और फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट समेत कई कंपनियां शामिल हैं।

विभाग की ओर से अन्य कंपनियों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल अपडेट कर रोजगार मेले में उपलब्ध पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उद्योग और नियोजक मेले में भागीदारी के लिए 7999385638 और 7000397968 पर संपर्क कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स बोले- मैनेजमेंट पर ध्यान देने की जरूरत

भिलाई से आए स्टूडेंट मानस ने बताया कि उन्होंने डिप्लोमा के आधार पर यहां पंजीयन कराया है। कैंप में कई कंपनियां इंटरव्यू ले रही हैं। वह अब तक तीन-चार से पांच कंपनियों में इंटरव्यू दे चुके हैं। कुछ कंपनियां उनकी डिटेल नोट कर रही हैं और आगे बुलाने की बात कह रही हैं।

मानस ने कहा कि इस तरह के कैंप में फैसिलिटीज और मैनेजमेंट पर थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कैंप में सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की व्यवस्था को लेकर महसूस हुई। गर्मी और डिहाइड्रेशन को देखते हुए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए थी।

अभनपुर से आए कैंडिटेट ओमप्रकाश नौरंगे ने बताया उन्होंने अकाउंटेंट से जुड़े पद, फील्ड वर्क और सुपरवाइजर पोस्ट के लिए अलग-अलग काउंटर पर जाकर जानकारी ली। जिन कंपनियों के काउंटर पर गए, वहां रजिस्ट्रेशन के साथ नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराया।

कंपनियों की ओर से बताया गया कि उनकी डिटेल आगे फॉलो की जाएगी और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

खाने-पीने की व्यवस्था पर नाराजगी

ओमप्रकाश ने आयोजन स्थल में खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि वे सुबह से कैंप में हैं और काफी देर से लाइन में लगे हुए हैं। भूख लगी है, लेकिन खाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। पानी की सुविधा को लेकर भी परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि पानी के लिए टैंकर तो खड़े किए गए हैं, लेकिन पानी पीने के लिए गिलास भी नही है। कैंप की व्यवस्था व्यवस्थित तरीके से नहीं की गई है। दूर-दराज से आने वाले कई अभ्यर्थी और स्टूडेंट भी यहां पहुंचे हैं। ऐसे में उनके लिए पीने के पानी और खाने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए थी।

प्रमुख उद्योगों से लगातार किया जा रहा संपर्क

संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) ने बताया कि राज्यस्तरीय रोजगार मेले में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रमुख उद्योगों और नियोजकों से लगातार संपर्क कर रहा है।

अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 रिक्त पदों की जानकारी मिली है। उपलब्ध रिक्तियों को ई-रोजगार पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा रहा है। मेले में ऑनलाइन आवेदन और चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

ई-रोजगार पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/ पर उपलब्ध रिक्तियों को देखकर अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर अभ्यर्थियों की प्रोफाइल के आधार पर नियोजक शॉर्टलिस्टिंग और प्रारंभिक चयन भी कर सकेंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • सरगुजा में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से गैंगरेप: 4 लड़कों ने लिफ्ट देने के बहाने की वारदात, चारों आरोपी अरेस्ट, इनमें एक नाबालिग

    4 लड़कों ने लिफ्ट देने के बहाने की वारदात, चारों आरोपी अरेस्ट, इनमें एक नाबालिग|अंबिकापुर (सरगुजा),Ambikapur (Surguja) - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सेवा ज्योति यात्रा, CM साय ने जलाई मशाल: छत्तीसगढ़ में 38 जगह बनेंगे सेवा ज्योति चौक; BJP कार्यकर्ताओं को कराया विकसित भारत-2047 का संकल्प

    छत्तीसगढ़ में 38 जगह बनेंगे सेवा ज्योति चौक; BJP कार्यकर्ताओं को कराया विकसित भारत-2047 का संकल्प|रायपुर,Raipur - Dainik Bhaskar0:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • छत्तीसगढ़- सांड के हमले से पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष घायल: 15 लोगों पर हमला, बुजुर्ग को पटका, सिर के बल गिरा मासूम, ट्रैंक्विलाइज किया गया

    15 लोगों पर हमला, बुजुर्ग को पटका, सिर के बल गिरा मासूम, ट्रैंक्विलाइज किया गया|रायपुर,Raipur - Dainik Bhaskar1:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर