world-news

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में बड़ा अपडेट : 854 पदों पर होगी नियुक्ति, निकला विज्ञापन, 29 नवंबर को हो सकती है परीक्षा - Haribhoomi

September 21, 2026

छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 854 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। CGSSB की लिखित परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है, आवेदन की तारीख जल्द घोषित होगी।

Mahanadi Bhawan

महानदी भवन

  • Published: 21 Sep 2026, 07:36 PM IST
  • Last Updated: 21 Sep 2026, 07:36 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के तहत यह भर्ती निकाली जा रही है।

व्याख्याता पदों के लिए चयन परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। कर्मचारी चयन मंडल की ओर से बाद में इसकी सूचना जारी की जाएगी।

8 विषयों में होगी भर्ती, हिंदी-अंग्रेजी-संस्कृत के 120-120 पद
854 व्याख्याता पदों को कुल आठ विषयों में विभाजित किया गया है। इनमें हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में सबसे अधिक 120-120 पद रखे गए हैं। वहीं भौतिकी के 94 तथा राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र में 100-100 पद शामिल हैं। 

ss

विषयवार पदों का विवरण:

  • हिंदी – 120 पद
  • अंग्रेजी – 120 पद
  • संस्कृत – 120 पद
  • भौतिकी – 94 पद
  • राजनीति शास्त्र – 100 पद
  • इतिहास – 100 पद
  • भूगोल – 100 पद
  • अर्थशास्त्र – 100 पद

इस तरह कुल 854 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ई-संवर्ग में 424 और टी-संवर्ग में 430 पद
जारी जानकारी के अनुसार कुल पदों में 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण सहित अन्य आवश्यक नियमों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन और परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए मंडल की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

आवेदन की तारीख का अभी इंतजार
व्याख्याता भर्ती का विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। फिलहाल आवेदन शुरू होने की तारीख तय नहीं हुई है। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा तारीख घोषित किए जाने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती की मुख्य बातें:

  • पद: व्याख्याता
  • कुल रिक्तियां: 854
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा
  • भर्ती संस्था: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)
  • संभावित परीक्षा तिथि: 29 नवंबर 2026
  • ई-संवर्ग: 424 पद
  • टी-संवर्ग: 430 पद
  • आवेदन: तारीख बाद में घोषित होगी
  • विस्तृत विज्ञापन: छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर जारी होगा।