world-news

महाराष्ट्र में समंदर में डूबने से 8 छात्रों की मौत, पिकनिक के दौरान दिवेआगर बीच पर नहाने उतरा था ग्रुप

October 1, 2026

Maharashtra News: महाराष्ट्र में पुणे से पिकनिक मनाने पहुंचे 8 बच्चों की समुद्र में डूबकर मौत हो गई. सभी छात्र 11-12वीं के बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू टीम ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने बताया कि ये छात्र 48 लोगों की ग्रुप में पिकनिक मनाने आए थे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में पुणे से पिकनिक मनाने पहुंचे 8 बच्चों की समुद्र में डूबकर मौत हो गई. सभी छात्र 11-12वीं के बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू टीम ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने बताया कि ये छात्र 48 लोगों की ग्रुप में पिकनिक मनाने आए थे.

author-image

New Update

Maharashtra Diveagar Beach 8 students from Pune gone for picnic drowned

Maharashtra Diveagar Beach

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हो गया है. पुणे से पिकनिक मनाने पहुंचे 8 बच्चों की समुद्र में डूबकर मौत हो गई. सभी छात्र 11-12वीं के बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू टीम ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने बताया कि ये छात्र 48 लोगों की ग्रुप में पिकनिक मनाने आए थे.

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिकनिक मनाने गए छात्रों के लिए समुद्र में नहाना जानलेवा साबित हुआ. दिवेआगर बीच पर समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत हो गई. सभी छात्र पुणे जिले के आलंदी स्थित विनर्स अकादमी के थे और 11वीं-12वीं कक्षा में पढ़ते थे. जानकारी के मुताबिक, अकादमी के करीब 48 लोगों का समूह पिकनिक के लिए दिवेआगर पहुंचा था. इसी दौरान कुछ छात्र समुद्र में चले गए. पुलिस के अनुसार, छात्र समुद्र की गहराई और तेज बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए.

#Maharashtra रायगढ़ के दिवेआगर के समुद्र में 8 छात्र डूबे..प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी लोग पुणे के आलंदी से एक निजी कोचिंग क्लास के टूर पर दिवेआगर आए थे..समुद्र में उतरने के बाद पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से सभी के डूबने से मौत हो गई@TNNavbharat@RaigadPolicepic.twitter.com/cX4VlCQIE1

— Atul singh (@atuljmd123) October 1, 2026

सभी आठ शव हुए बरामद

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने तलाशी अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद समुद्र से सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: IIT बॉम्बे में फैकल्टी का प्रदर्शन, छात्र आत्महत्या मामले में हटाए गए प्रोफेसर के समर्थन में उतरे शिक्षक

बच्चों के नाम आए सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक बच्चों में यश किरण वानखेड़े, सोहम तुकाराम भडवालकर, तन्मय दत्तात्रेय वाहिली, कौस्तुभ संदीप दौंड, कैवल्य वासंकर, राजवीर वाहिली, प्रणव बंसोडे और सुमित अहिरे हैं. आलंदी स्थित वीनस अकादमी के कक्षा 11 और 12 के विज्ञान विभाग के लगभग 30 से 40 छात्र-छात्राएं एक शैक्षिक यात्रा पर दिवेगर आए थे. इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे.

कैसे हुआ हादसा?

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें