business-finance

₹762 में घर ले जाइए LPG सिलेंडर, गैस कनेक्शन की भी जरूरत नहीं

August 1, 2026

Aug 01, 2026 07:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर पर बनी हुई है
  • हालांकि, आमलोगों के उपयोग के लिए एक ऐसा भी एलपीजी सिलेंडर है जिसकी कीमत 800 रुपये से कम है
LPG Price 1 January: नए साल पर बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर ₹111 हुआ महंगा

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। इसके तहत 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गई है। इस कटौती के बाद भी दिल्ली में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2738 रुपये पर बिक रहा है।

वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं। घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर पर बनी हुई है। कहने का मतलब ये है कि घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब भी महंगी है। हालांकि, आमलोगों के उपयोग के लिए एक ऐसा भी एलपीजी सिलेंडर है जिसकी कीमत 800 रुपये से कम है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

छोटू एलपीजी सिलेंडर

दरअसल, छोटू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 800 रुपये से कम हो गई है। पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले 808.50 रुपये थी, जिसे घटाकर 762 रुपये कर दिया गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 'छोटू' नाम का यह सिलेंडर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है जिनके पास स्थानीय पते का सबूत नहीं है या जो कम गैस इस्तेमाल करते हैं। ग्राहक सिर्फ पहचान का प्रमाण देकर नया छोटू गैस कनेक्शन ले सकते हैं। मतलब ये कि इसके लिए गैस कनेक्शन की जरूरत नहीं है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी शहर में 'छोटू' गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्राहक इंडेन डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नेटवर्क और इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट, चुनिंदा किराना स्टोर और चुनिंदा लोकल सुपरमार्केट जैसे बिक्री केंद्रों से छोटू गैस सिलेंडर ले सकते हैं। देश भर में किसी भी बिक्री केंद्र या डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर जाकर सिलेंडर रिफिल करवाया जा सकता है।

अगर छोटू सिलेंडर को बिक्री केंद्रों से खरीदा जाता है तो भविष्य में वापसी पर पैसे भी मिलेंगे। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक इस्तेमाल की अवधि की परवाह किए बिना प्रति सिलेंडर 500 रुपये की तय रकम वापस मिल जाएगी। आप पॉइंट ऑफ सेल्स के जरिए छोटू गैस सिलेंडर रिफिल की होम डिलीवरी ले सकते हैं। इसके लिए प्रति रिफिल ₹25 का अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज देना होगा।

घरेलू एलपीजी के दाम कब बढ़े थे?

घरेलू एलपीजी की कीमत में आखिरी बार सात जून को 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी के चलते मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।