technology

7000 mAh बैटरी वाले Oneplus स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म, 120Hz डिस्प्ले के साथ करेगा एंट्री - oneplus n6x launch 7000mah battery 120hz display confirmed

July 27, 2026

वनप्लस 31 जुलाई को भारत में अपना नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च करेगा, जिसमें 7000 mAh की दमदार बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन सिं ...और पढ़ें

HighLights

  1. OnePlus N6x 31 जुलाई को होगा लॉन्च।

  2. फोन में मिलेगी 7000 mAh की दमदार बैटरी।

  3. 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus भारत में जल्द नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह फोन कंपनी अपने N-सीरीज के तहत लॉन्च करेगी। इस फोन की टीज करते हुए कंपनी ने बताया कि सिंगल चार्ज में यह फोन 2.5 दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करेगी। वनप्लस ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 7,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग OnePlus N6x स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा।

OnePlus N6x की लॉन्च डेट

वनप्लस ने कन्फर्म किया है कि OnePlus N6x स्मार्टफोन 31 जुलाई को लॉन्च होगा। वनप्लस का यह फोन बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगा।

OnePlus N6x की संभावित खूबियां

OnePlus N6x स्मार्टफोन की बैटरी कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इस फोन को 7000 mAh के बैटरी पैक के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इससे पहले कंपनी ने OnePlus N6 स्मार्टफोन में 8000 mAh की बैटरी दी है। अन्य स्मार्टफोन कंपनियां अब भी 5,000 mAh से 6,000 mAh तक की बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं।

OnePlus ने अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज करते हुए Amazon India पर में पोस्टर शेयर करते हुए दावा किया है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 20.56 घंटे तक वीडियो प्ले बैक, 133.56 घंटे म्यूजिक प्ले बैक और 25.04 घंटे तक सोशल मीडिया ब्राउजिंग और 11.26 घंटे तक लगातार वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इस टीजर से पता चलता है कि कंपनी ने इस फोन को वीडियो-मूवी देखने और सोशल मीडिया चलाने वाले यूजर्स को फोकस में रखते हुए ला रही है।

अपकमिंग OnePlus N6x स्मार्टफोन के चार्जिंग स्पीड के बारे में ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की है। इससे पहले कंपनी ने N6 स्मार्टफोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी थी। संभव है कि इसी चार्जिंग के साथ इस फोन को भी लाया जा सकता है।

वनप्लस का यह फोन 31 जुलाई को लॉन्च होना है। संभव है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स, प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड के बारे में अन्य डिटेल्स भी शेर कर सकती है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी के साथ दो स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, Oppo और OnePlus कर रहे तैयारी