Gangster Kala Jatheri : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को 7 घंटे की कस्टडी पैरोल के बाद वापस दिल्ली सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। वह अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरियाणा के सोनीपत स्थित अपने गांव जठेड़ी गया था।
सोनीपत (हरियाणा) [भारत], 20 सितंबर (एएनआई): गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की 7 घंटे की कस्टडी पैरोल रविवार को खत्म हो गई। इसके बाद पुलिस उसे वापस दिल्ली की सेंट्रल जेल ले गई। काला जठेड़ी आईवीएफ (IVF) तकनीक से पैदा हुई अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म की खुशी में रखे गए एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरियाणा के सोनीपत में अपने पैतृक गांव जठेड़ी आया था।
कभी बच्चियों को चूमा तो कभी गोद में उठाया
द्वारका कोर्ट की इजाजत के बाद पुलिस उसे दिल्ली की सेंट्रल जेल से उसके गांव लेकर आई थी। वह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अपने गांव में रहा। गैंगस्टर ने ज्यादा ज्यादा समय अपनी पत्नी और जुड़वा बेटियों के साथ बिताया। कभी मासूम बच्चों को गोद में उठाता तो कभी उन्हें सीने से लगाकर चूमता रहा। आखिर में जब वह आने लगा तो बच्चियों का चेहरा देख उसकी आंखें भर आईं।
बेटियों के नामकरण फंक्शन में आया था
- दरअसल, 16 सितंबर को एडिशनल सेशंस जज (ASJ) सिद्धार्थ मलिक ने संदीप उर्फ काला की उस अर्जी को मंजूर कर लिया था, जिसमें उसने अपने परिवार से मिलने के लिए कस्टडी पैरोल मांगी थी। कोर्ट ने उसे अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद होने वाले पारिवारिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए यह 7 घंटे की मोहलत दी थी।
- कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था, "आरोपी संदीप उर्फ काला की कस्टडी पैरोल की अर्जी मंजूर की जाती है।" अदालत ने निर्देश दिया था कि जठेड़ी 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कस्टडी पैरोल पर अपने गांव जठेड़ी स्थित घर जा सकता है।
कडी़ सुरक्षा के बीच दिल्ली से पहुंचा हरियाणा
- गैंगस्टर से जुड़े खतरे को देखते हुए कोर्ट ने दिल्ली और हरियाणा पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए थे। कोर्ट ने कहा था, "दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के डीसीपी, बीएचडी नगर थाने के एसएचओ और हरियाणा के सोनीपत स्थित राई थाने के एसएचओ आरोपी से जुड़े खतरे का आकलन करते हुए इस पैरोल के लिए जरूरी सुरक्षा व्यवस्था करेंगे।"
- इसके साथ ही अदालत ने यह भी साफ कर दिया था कि इस कस्टडी पैरोल पर होने वाला सारा खर्च खुद आरोपी उठाएगा और नियमों के मुताबिक यह रकम संबंधित जेल अधीक्षक के पास जमा करानी होगी।
तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है काला जठेड़ी
मिली हुई छूट के दौरान, जठेड़ी ने अपने गांव में बेटियों के जन्म पर रखी गई पूजा में हिस्सा लिया। 7 घंटे का समय पूरा होते ही पुलिस टीम उसे जठेड़ी गांव से वापस दिल्ली की सेंट्रल जेल ले आई। आपको बता दें कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी कई आपराधिक मामलों में आरोपी है और फिलहाल दिल्ली की सेंट्रल जेल में बंद है। उसके खिलाफ लूट-हत्या जैसे की मामले दर्ज हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।