राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नई दिल्ली दौरे के बीच यूरोपीय यूनियन ने बड़ा ऐलान किया है. यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेन को 6.5 बिलियन यूरो (67,575 करोड़ रुपए) की सहायता राशि देने की घोषणा की है. यूरोपीय यूनियन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन का कहना है कि इन पैसों का इस्तेमाल यूक्रेन हथियार खरीदने के लिए करेगा. यूक्रेन इस वक्त रूस से युद्ध लड़ रहा है.
यूरोपीय यूनियन वेबसाइट के मुताबिक यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेन की हवाई क्षमता बढ़ाने के लिए उसे 6.1 बिलियन यूरो की सहायता राशि देने का फैसला किया है. यूक्रेन इन पैसों का इस्तेमाल ड्रोन-मिसाइल खरीदने के लिए करेगा.
यूरोपीय यूनियन यानी ईयू का कहना है कि इस पैकेज के मिलने के बाद यूक्रेन अब रूस के अंधाधुंध हमलों से अपने आसमान की बेहतर सुरक्षा के लिए आवश्यक पैट्रियट उपकरण भी खरीद सकता है.
लेयेन ने अपने बयान में कहा कि हम यूक्रेन को मदद देते रहेंगे. यूरोप की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. यूक्रेन के बिना यूरोप की सुरक्षा नहीं की जा सकती है.
कनाडा ने ₹2,420 करोड़ की सहायता दी
10 सितंबर को कनाडा ने यूक्रेन को 2,420 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने पर सहमति जताई थी. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का कहना था कि यूक्रेन के डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने के लिए हमने यह सहायता राशि देने का फैसला किया है.
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने आगे कहा कि जैसे-जैसे रूस नागरिक आबादी को अंधाधुंध निशाना बनाते हुए अपने बर्बर हवाई युद्ध को तेज कर रहा है, यूक्रेन की हवाई रक्षा महत्वपूर्ण हो गई है.
BRICS मीटिंग में शामिल होने आए पुतिन
व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स मीटिंग में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए हैं. पुतिन यहां पर भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी शामिल होंगे. रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच यह दूसरा मौका है, जब पुतिन नई दिल्ली आए हैं. पुतिन 2025 के दिसंबर में नई दिल्ली आए थे.
रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से लड़ाई चल रही है. इस लड़ाई में दोनों तरफ से लाखों लोग मारे जा चुके हैं. जंग में अब तक यूक्रेन के कई इलाकों पर रूस ने कब्जा कर लिया है. वहीं यूक्रेन गोरिल्ला युद्ध के जरिए लगातार रूस पर बड़ा हमला कर रहा है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More