world-news

टीम इंडिया बनी 600वां टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम, जानिए भारत से पहले किन 2 टीमों ने किया ये कारनामा

August 15, 2026

Team India 600th Test Match: श्रीलंका के खिलाफ खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मुकाबला है. टम इंडिया इस मुकाम पर पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है.

Team India 600th Test Match: श्रीलंका के खिलाफ खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मुकाबला है. टम इंडिया इस मुकाम पर पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है.

author-image

New Update

Team India 600th Test Match

भारतीय क्रिकेट टीम Photograph: (Image Source: ANI)

Team India 600th Test Match: भारत बनाम श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी खास है, क्योंकि भारत 600वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरा है. ये वाकई एक बड़ा माइलस्टोन है, जिसे हासिल करने वाली टीम इंडिया महज तीसरी टीम बन गई है. अब आप सोच रहे होंगे आखिर भारत से पहले ये मुकाम हासिल करने वाली टीम कौन सी हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टीमों के बारे में बताते हैं.

भारत खेल रहा है 600वां टेस्ट

श्रीलंका के साथ खेला जा रहा गॉल टेस्ट मैच भारत का 600वं टेस्ट मैच है. ये मुकाबला भारत के लिए काफी खास है. कप्तान शुभमन गिल ने भी टॉस के दौरान जिक्र किया कि भारत के 600वें मैच में प्रतिनिधित्व करना काफी खास है. भारत के टेस्ट क्रिकेट का सफर 1932 में शुरू हुआ था. टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स, लंदन में खेला था। इस मुकाबले में सीके नायडू ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी. भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश बना. मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए, जबकि भारत 189 रन पर ऑलआउट हो गया. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 275 रन बनाए और भारत के सामने 346 रन का लक्ष्य रखा. भारतीय टीम 187 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड ने यह मुकाबला 158 रन से जीता। इसके बावजूद भारत के लिए यह मैच ऐतिहासिक शुरुआत थी.

इंग्लैंड ने खेले हैं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 1877 से अब तक 1089 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 403 मैच जीते हैं और 330 मैचों में हार का सामना किया है. वहीं, 356 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इंग्लैंड का विनिंग प्रतिशत 37 है.

ऑस्ट्रेलिया भी हासिल कर चुकी है माइलस्टोन

ऑस्ट्रेलिया ने 1877 से अब तक 877 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 422 मैच जीते और 434 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, 219 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए और 2 मैच टाई हो गए. ऑस्ट्रेलिया का विनिंग प्रतिशत 48.11 है.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: 600वें टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग-XI में इन खिलाड़ियों को मिला मौका