नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पंजाब प्रभारी पद से हटाया गया है। - फाइल फोटो
भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (BRP) ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को संगठन की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। वह पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी के तौर पर काम कर रही थीं। पार्टी की ओर से गुरुवार, 15 अक्टूबर को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस ब
.
इसमें कहा गया है कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को खराब स्वास्थ्य के कारण पार्टी में उनकी जिम्मेदारियों से हटाया जा रहा है। उनकी जगह सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा रही है।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अप्रैल 2026 में BRP जॉइन की थी। - फाइल फोटो
पार्टी के बयान में ये बातें कही गईं…
- पार्टी को सक्रिय विकल्प की जरूरत: BRP के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यालय प्रभारी मनोज चौबे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पंजाब को निर्णायक नेतृत्व, जमीनी स्तर पर लगातार सक्रियता और एक विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प की जरूरत है।
- यह कोई राजनीतिक झटका नहीं: बयान के मुताबिक, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए पार्टी ने पंजाब के हित और उनकी व्यक्तिगत भलाई को ध्यान में रखकर उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी राजनीतिक झटके के तौर पर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सम्मान और उनकी सेहत के प्रति चिंता के आधार पर लिया गया है।
- मार्गदर्शन का महत्व बना रहेगा: पार्टी ने यह भी कहा कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के अनुभव, मार्गदर्शन और पार्टी के साथ उनके जुड़ाव को हमेशा महत्व दिया जाएगा। बयान में उनके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कल्याण को राजनीति से ऊपर बताया गया है।
- सुखमिंदरपाल सिंह को जिम्मेदारी: वहीं, संगठन को मजबूत करने और पंजाब में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को नया पंजाब प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। पार्टी के अनुसार, नए प्रभारी की नियुक्ति का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और पंजाब में पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाना है।
पार्टी की ओर से जारी बयान

पार्टी जॉइन करते समय नवजोत कौर ने ये कहा था…
- पंजाब को खोई हुई गरिमा दिलाएंगे: नवजोत कौर ने अप्रैल 2026 में BRP जॉइन करने की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा था कि हम पंजाब को उसकी खोई हुई गरिमा दिलाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, ताकि वह फिर से एक स्वर्णिम राज्य बन सके। जहां लोग प्रेम, साझेदारी, न्याय, स्वतंत्रता के अधिकार और निस्वार्थ सेवा के उद्देश्य के साथ आध्यात्मिक विकास की राह पर चलें और बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के अपने लक्ष्य, मूल्यों और दृष्टिकोण को प्राप्त करें।
- जनता द्वारा चलने वाली सरकार देंगे: डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने लिखा था कि हम एक ऐसी सरकार देंगे जो जनता की हो, जनता के लिए हो और जनता द्वारा चलाई जाए। पंजाब के लोगों की सरकार होगी। सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलते हुए, आध्यात्मिक गुरुओं की सहायता से लोगों के घायल मनों को ठीक किया जाएगा।
कांग्रेस छोड़कर BRP जॉइन की थी
डॉ. नवजोत कौर ने पिछले साल जब कांग्रेस में CM की कुर्सी 500 करोड़ में बिकने वाला आरोप लगाया तो उसके बाद पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मच गई। कांग्रेस के स्थानीय नेता से लेकर हाईकमान तक सब विपक्ष के निशाने पर आ गए। उसके बाद पार्टी ने सख्त रवैया दिखाते हुए नवजोत कौर को शोकॉज नोटिस जारी किया।
पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाती, उससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद नवजोत कौर ने मोदी सरकार की तारीफ करनी शुरू की तो कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा में शामिल होंगी, लेकिन उन्होंने BRP जॉइन की।