world-news

ट्रेन की बर्थ पर बंदे ने लगाई पान की दुकान, यात्री देखते रहे तमाशा...25 पान का ऑर्डर पूरा करने में जुटा वेंडर, देखें Video

October 15, 2026

ट्रेन की बर्थ पर बंदे ने लगाई पान की दुकान, यात्री देखते रहे तमाशा…25 पान का ऑर्डर पूरा करने में जुटा वेंडर, देखें Video

ट्रेन में सजी पान की दुकान Image Credit source: x/@indiain24hr

ट्रेन में सफर के दौरान लोग आराम करने, बाहर के नजारे देखने या साथी यात्रियों से बातचीत करने में समय बिताते हैं. लेकिन मुंबई से छत्तीसगढ़ जा रही एक ट्रेन के 3AC कोच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. यहां एक पान बेचने वाला शख्स ट्रेन की लोअर बर्थ पर बैठकर एक साथ कई पान तैयार करता नजर आया. उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पान वाला ट्रेन के एसी कोच में एक लोअर बर्थ पर बैठा है. उसने बर्थ पर एक कपड़ा बिछा रखा है और उसी पर पान बनाने का सामान रखकर अपने काम में जुटा हुआ है. वह एक के बाद एक पान तैयार कर रहा है. इस दौरान कोच में मौजूद दूसरे यात्री भी उसे काम करते हुए देख रहे हैं.

ट्रेन में पान बनाने का अनोखा इंतजाम!

इस वीडियो को X पर @indiain24hr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री के मुताबिक, पान वाले को करीब 20 से 25 पान बनाने का ऑर्डर मिला था. वह यात्रियों को बेचने के लिए ये पान तैयार कर रहा था. इसी वजह से वह ट्रेन के अंदर ही एक साथ इतने सारे पान बनाने में लगा हुआ था.

आमतौर पर ट्रेन के एसी कोच में यात्री अपनी सीट पर बैठकर आराम करते हैं. ऐसे में लोअर बर्थ पर इस तरह पान बनाते हुए किसी को देखना लोगों के लिए हैरानी की बात बन गया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

कुछ लोगों ने इस बात पर सवाल उठाए कि आखिर ट्रेन के कोच में इस तरह पान बनाना कितना सही है. वहीं, कई यूजर्स का ध्यान पान तैयार करने के तरीके और साफ-सफाई पर गया. लोगों ने पूछा कि बर्थ पर कपड़ा बिछा देने भर से क्या खाने-पीने की चीजें तैयार करने के लिए जरूरी स्वच्छता सुनिश्चित हो जाती है?

यह भी पढ़ें: अकासा एयर की फ्लाइट से सफर पड़ा भारी? मुंबई एयरपोर्ट पर टूटे बैग को लेकर यात्री ने किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, खाने की चीजों को तैयार करते समय सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. खासकर ऐसी जगह पर, जहां कई यात्री एक साथ सफर कर रहे हों. ट्रेन में सीट और बर्थ का इस्तेमाल यात्रियों के बैठने और आराम करने के लिए होता है. ऐसे में उसी जगह पर खाने की चीजें तैयार किए जाने को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है. हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि पान बनाने के दौरान स्वच्छता से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं. वीडियो में जो नजर आ रहा है, उसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

यहां देखिए वीडियो

🚨 INDIAN RAILWAYS : A man was reportedly seen preparing and selling paan inside a 3rd AC train coach while passengers placed orders. The incident has raised concerns about unauthorised vending and cleanliness inside railway coaches. https://t.co/PONZ7el3Yu

— indiainlast24hr (@indiain24hr) October 15, 2026

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button