world-news

थाईलैंड ने टीम इंडिया को चौंकाया, 6 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा, सिर्फ इतने रन पर रोका

August 30, 2026

थाईलैंड ने टीम इंडिया को चौंकाया, 6 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा, सिर्फ इतने रन पर रोका

थाईलैंड ने अपनी फिरकी में फंसा. (फोटो- GETTY)

India vs Thailand, Women’s Asia Cup 2026: एसीसी महिला एशिया कप 2026 के अपने शुरुआती मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को थाईलैंड की गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे कड़ा संघर्ष करना पड़ा. थाईलैंड की ओर से पहले गेंदबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. इस दौरान ओपनर शेफाली वर्मा की आक्रामक पारी के बावजूद थाईलैंड की गेंदबाजों ने मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर भारत को 160 से नीचे समेट दिया.

शेफाली के अलावा किसी का नहीं चला बल्ला

भारत की शुरुआत तेज रही, लेकिन तीसरे ओवर में स्मृति मंधाना रन आउट होकर लौट गईं. इसके बाद शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, प्रतिका रावल ने 18 गेंदों में 22 रन बनाकर शेफाली का अच्छा साथ दिया. अंत में क्रांति गौड़ ने 8 गेंदों पर नाबाद 15 रन जोड़कर स्कोर को 159 तक पहुंचाया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकीं. भारत की 6 बल्लेबाज को दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं.

कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 गेंदों पर सिर्फ 5 रन ही बना सकीं. वहीं, भारती फुलमाली भी 13 रनों से आगे नहीं बड़ सकीं. विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष तो पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठीं. इनके अलावा दीप्ति शर्मा भी 5 रन बनाकर रन आउट हो गईं. प्रेमा रावत ने भी 6 रन और नंदानी शर्मा ने 1 रन ही बनाया. वहीं, श्री चरानी 8 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसके चलते टीम इंडिया ऑलआउट होने से बच गई.

थाईलैंड ने अपनी फिरकी में फंसा

थाईलैंड की ओर से सुलीपोर्न लाओमी सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए. शेफाली, प्रतिका और ऋचा घोष उनका शिकार बनीं, साथ ही उन्होंने दीप्ति शर्मा को रन आउट भी किया. वहीं, सुनिदा चतुरोंगराट्टाना ने 3 ओवर में 31 रन देकर भारती फूलमाली और प्रेमा रावत को आउट किया. इनके अलावा, सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाली थिपाचा पुथावॉन्ग ने हरमनप्रीत कौर को आउट किया. चनिदा सुथिरुआंग ने भी 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 1 विकेट लिया.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button