उदयपुर की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 6 साल से फरार 65 हजार के इनामी तस्कर को शनिवार को शहर के सेलिब्रेशन मॉल से शॉपिंग करते हुए गिरफ्तार किया। एएनटीएफ महानिरीक्षक शरत कविराज ने बताया- आरोपी पप्पूलाल उर्फ पप्पू पुत्र बाबूलाल उर्फ बाबूरूलाल
.
एएनटीएफ टीम भी खरीदार बनकर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी पप्पूलाल मारवाड़ क्षेत्र के डोडा चूरा तस्करों की गाडियां भरवाने का काम करता था। वह मध्यप्रदेश से मारवाड़ के तस्करों को मादक पदार्थ की बड़ी खेप गाड़ियां भरकर भिजवाता था।
साथ ही अफीम किसानों से सम्पर्क कर उन्हें कुछ पैसों का लालच देकर उनसे माल एकत्रित करता। फिर भारी मात्रा में मारवाड़ के तस्करों को माल भिजवाकर मोटी कमाई कर रहा था। कार्रवाई में विशेष भूमिका उदयपुर एएनटीएफ यूनिट के कांस्टेबल धनराज, कुलदीप और प्रदीप की रही।

उदयपुर की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 6 साल से फरार 65 हजार के इनामी वांछित तस्कर को शनिवार को शहर के सेलिब्रेशन मॉल से शॉपिंग करते हुए गिरफ्तार किया।
एक साल जेल रह चुका, छूटते ही वापस करने लगा तस्करी
एएनटीएफ महानिरीक्षक शरत कविराज ने बताया- आरोपी साल 2018 में थाना सिगोली में एनडीपीएस एक्ट में ही एक साल जेल जा चुका है, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद भी इसने वापस वही धंधा शुरू कर दिया था। राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश में तस्करी करने लगा। साल 2021 में चित्तौड़गढ़ के बेगूं थाने में डोडा-चूरा तस्करी का प्ररकण दर्ज होने के बाद से यह फरार चल रहा था। लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बच रहा था। जिस वजह से आरोपी पर इनाम घोषित किया गया।
राजस्थान और मध्यप्रदेश में 16 से अधिक मामले दर्ज शरत कविराज ने बताया- आरोपी पप्पूलाल पर राजस्थान और मध्यप्रदेश में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर प्ररकण हैं। वर्तमान में राजस्थान में भीलवाड़ा कोटड़ी, चित्तौड़गढ़ के बेगूं, जोधपुर के बिलाड़ा, फलोदी के लोहावट, श्रीगंगानगर के राजियासर, मध्यप्रदेश में रतनगढ़, जावद थाना और एनसीबी कोटा में फरार चल रहा था। पहले सेक्टर-3 पहुंची टीम, फिर सेलिब्रेशन मॉल से पकड़ा आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था। बस से ही आवागमन करता था। वह अपने ठिकाने और गतिविधियों को इस तरह बदलता रहा कि पुलिस के लिए उसकी लोकेशन तक पहुंचना चुनौती बना रहा। एएनटीएफ को पता लगा कि आज आरोपी पप्पूलाल उदयपुर आया हुआ है। सूचना पर टीम तुरंत सक्रिय हुई और संभावित ठिकाने शास्त्री नगर सेक्टर-3 में पहुंची। शातिर आरोपी ठिकाने पर ज्यादा समय नहीं रुका और निकल गया। फिर पता लगा कि कुछ देर पहले ही आरोपी वहां से शॉपिंग करने के लिए सेलिब्रेशन मॉल गया है।