IND vs SL: भारतीय टीम ने एकमात्र वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका के दिए 207 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
IND vs SL: भारतीय टीम ने एकमात्र वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका के दिए 207 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/09/shubman-gill-yashasvi-jaiswal-2026-08-09-17-11-01.jpg)
Shubman Gill Yashasvi Jaiswal Photograph: (X/BCCI)
IND vs SL Warm-Up Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. भारत के लिए दूसरे पारी में यशस्वी जायलवाल ने 61 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान शुभमन गिल 44 रन बनाए. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेली. अब भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी.
ऐसी रही श्रीलंका की पहली पारी
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच यह एकमात्र वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड में खेला गया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. श्रीलंका के लिए निशांत मदुष्का ने 65 गेंदों पर 66 रन बनाए. रविंदु रसंथा ने 143 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली. पासिंदु सूरियबन्दारा ने 63 गेंदों में 35 रन जोड़े. जबकि पवन रथनायके ने 47 गेंदों पर 39 रनों का योगदान दिया. अहान विक्रमसिंघे ने 43 गेंदें खेलकर 31 रन बनाए. वहीं कप्तान सोनल दिनुषा ने 71 गेंदों पर 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. रमेश मेंडिस ने 49 गेंदों का सामना कर 32 रन बनाए. भारत के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि गुरनूर बरार को एक सफलता मिली.
ऐसी रही भारत की पहली पारी
वहीं टीम इंडिया ने भी 6 विकेट पर 357 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की. केएल राहुल ने 67 गेंदों पर 40 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 164 गेंदों पर नाबाद 142 रनों की पारी खेली. रविंद्र जडेजा 117 गेंदों पर 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. ऋषभ पंत ने 2 रन और ध्रुव जुरेल ने 1 रन बनाया. मानव सुथार ने 41 रनों का योगदान दिया. वहीं कुलदीप यादव 1 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए थे, जबकि मोहम्मद सिराज ने 1 रन बनाया था. सारांश जैन ने 45 गेंदों में 22 रन जोड़े और गुरनूर ब्रार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए.
ऐसी रही श्रीलंका की दूसरी पारी
इसके बाद श्रीलंका इलेवन ने 6 विकेट पर 200 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा. श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में निशान मदुष्का ने 73 गेंदों पर 63 रन बनाए. विकेटकीपर अंजला बंडारा ने 48 गेंदों में 35 रन बनाए और निपुण धनंजया ने 56 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से बरार और जडेजा 2-2 विकेट चटकाए.
🚨FEW POSITIVES FOR TEAM INDIA'S 🚨
- Devdutt Padikkal was outstanding hundred & looking very good touch
— MANOJ. (@Manoj_149) August 9, 2026
- Kl Rahul & Shubman Gill played brilliant 40 plus
- Yashasvi Jaiswal smashed fifty in 2nd innings
- Big concern for Rishabh Pant & Dhruv Jurel, Both are didn't looking… pic.twitter.com/G3GPtfRu1C
मोहम्मद सिराज ने लगातार 3 छक्के लगाकर दिलाई टीम इंडिया को जीत
श्रीलंका के दिए 207 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 61 रन बनाए और वे रिटायर्ड हर्ट हुए. वहीं कप्तान शुभमन गिल 54 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए. जबकि ऋषभ पंत 68 गेंदों पर 28 रन बनाए. वहीं ध्रुव जुरेल 20 गेंदों पर 17 रन बनाए. ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 32 गेंदों पर 22 रन और मानव सुथार 24 गेंदों पर 4 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. वहीं आखिरी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 15 गेंदों पर 32 रनों की नाबाद धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. सिराज ने एक ही ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई.
यह भी पढ़ें: AUS vs BAN: सिर्फ 5 विकेट दूर! शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा के इस महा-रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे मिचेल स्टार्क