आशा भोसले (Asha Bhosle) का गाया और अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया ये कल्ट गाना असल में एक आइटम सॉन्ग है जो कल्ट है, लेकिन गाने के बीच में ही संगीतकार का निधन हो गया था।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों में आज भले ही खूब स्पेशल सॉन्ग या आइटम सॉन्ग्स सुनाई देते हों, लेकिन असल में इन गानों की शुरूआत आज या कल से नहीं हुई थी। आइटम गाने 60 और 70 के दशक में भी खूब सुनाई दिए थे।
एक ऐसे ही आइटम गाने (Item Songs) को आशा भोसले ने गाया था और इस गाने में नजर आईं थीं अरुणा ईरानी। इस गाने के चलते उनका करियर खूब हिट हुआ। कौन सा है वो गाने का किस्सा आइए जानते हैं...
कौन सा है वो गाना?
दरअसल आइटम गाने उस दौर में काफी हिट हुआ करते थे। हालांकि ज्यादातर फिल्मों में कैब्रे और स्पेशल सॉन्ग्स के रूप में ये गाने सुनाई देते थे। यही वजह है कि इन गानों के हिट होने की चर्चा खूब होती थी। लता मंगेशकर ने भी अपने करियर में एक ऐसे ही आइटम गाने को अपनी आवाज दी थी जो बाद में कल्ट क्लासिक बना और इस गाने का नाम था 'मेरी बेरी के बेर मत तोड़ो' (meri beri ke ber mat todo)।

जी हां, 1968 में आई मशहूर फिल्म 'अनोखी रात' (Anokhi Raat) का ये गाना उन गानों में से एक है, जिसका रीमेक भी बाद में बना और ये गाना मानो एक ही बार में अमर सा हो गया। गाने को आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपनी आवाज दी थी।
इस गाने के बोल इंदीवर (Indeevar) ने लिखे और गाने का संगीत रोशन ने तैयार किया था। फिल्म का ये गाना असल में लोकगीत शैली पर आधारित था। गाना बनाते वक्त इसमें गांव और देसी भाषा का इस्तेमाल किया गया, ताकि इसे वही फील दिया जा सके। हालांकि गाना पूरी तरह से हिंदी था।
गाने के बीच में हुआ संगीतकार का निधन
दरअसल इस फिल्म के संगीतकार रोशन (Roshan Songs) थे। उन्होंने यूं तो फिल्म का संगीत तैयार कर लिया था लेकिन फिल्म 'अनोखी रात' की रिकॉर्डिंग के दौरान ही 16 नवंबर 1967 को एक पार्टी के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
फिल्म की रिलीज से पहले ही रोशन साहब चल बसे। इसके बाद फिल्म का संगीत मुश्किल में पड़ गया। ऐसे में रोशन की पत्नी को इसके संगीत की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। दरअसल जब रोशन साहब का निधन हुआ, तब फिल्म के कुछ गानों की धुनें तो बन चुकी थीं, लेकिन उन गानों को फाइनल करना बाकी था।

ऐसे में उनकी पत्नी इरा रोशन ने फिल्म के गानों का काम संभाला। वो खुद भी संगीत को अच्छे से समझती थीं। इसलिए उन्होंने फिल्म का संगीत बाद में पूरा किया।
देखते-देखते ही अरुणा ईरानी (Aruna Irani Songs) का ये गाना सुपरहिट हो गया। फिल्म अनोखी रात में संजीव कुमार (Sanjeev Kumar), जहीदा हुसैन और तरुण बोस समेत कई स्टार्स नजर आए थे। वहीं इस फिल्म का ये गाना कल्ट क्लासिक बना। साल 2000 के शुरुआत में इस गाने का रीमेक वर्जन भी आया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।