Tilak Varma Record: भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दूसरे टी-20 मैच में 44* रन बनाए और इसी के साथ उन्होंने अपने 5000 टी-20 रन पूरे कर लिए हैं.
Tilak Varma Record: भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दूसरे टी-20 मैच में 44* रन बनाए और इसी के साथ उन्होंने अपने 5000 टी-20 रन पूरे कर लिए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/10/virat-kohli-tilak-varma-2026-10-10-13-30-45.jpg)
विराट कोहली तिलक वर्मा Photograph: (AFP)
Tilak Varma Record: वेस्टइंडीज के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मगर, इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी के दौरान तिलक ने अपने 5000 टी-20 रन भी पूरे कर लिए. इसी के साथ तिलक वर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और वह खुद टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. तो आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में नंबर-1 पर यानि टॉप पर कौन है.
तिलक वर्मा ने खेली 44 रनों की पारी
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा कमाल के फॉर्म में हैं. भले ही दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, मगर तिलक ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. कैरेबियाई टीम के खिलाफ रांची में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 44 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में तिलक ने 3 छक्के और 3 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 244.44 का रहा.
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
तिलक वर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन
अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने अपने 5000 टी-20 रन पूरे कर लिए. तिलक ने 175 मुकाबलों की 166 पारियों में 42 के औसत से 5000* रनों का आंकड़ा पार किया.
उन्होंने इस दौरान 5 शतक और 30 अर्धशतक भी लगाए. उनके बल्ले से 384 चौके और 242 छक्के निकले. इसी के साथ तिलक टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए और उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
कौन हैं नंबर-1 बल्लेबाज
अब सवाल उठता है कि टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है. तो इसका जवाब है केएल राहुल. जी हां, केएल ने महज 143 पारियों में ही इस आंकड़े को पार कर लिया था. दूसरे स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम आता है, जिन्होंने 145 पारियों में ये माइलस्टोन हासिल किया. नंबर-3 पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 154 पारियों में ये मुकाम हासिल किया. चौथे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 165 पारियों में और अब तिलक वर्मा ने 166 पारियों में 5000 टी-20 रन पूरे किए. वहीं, विराट कोहली ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 167 पारियां खेली थीं. टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी:-
केएल राहुल - 143 पारी
ऋतुराज गायकवाड - 145 पारी
शुभमन गिल - 154 पारी
अभिषेक शर्मा - 165 पारी
तिलक वर्मा - 166 पारी
विराट कोहली - 167 पारी
तिलक वर्मा के आंकड़े हैं शानदार
तिलक के T20I आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने 67 मुकाबलों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है, जिन्होंने 63 पारियों में 146.55 की स्ट्राइक रेट और 45.20 के औसत से 1763 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 134 चौके और 90 छक्के निकले हैं. तिलक के आईपीएल आंकड़ों की बात करें, तो 68 IPL मैच खेले हैं, जिसमें 144.71 की स्ट्राइक रेट और 35.73 के औसत से 1858 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: 'आपके हाथ में नहीं होता...', टीम इंडिया की हार पर वायरल हुआ गौतम गंभीर का बयान, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
