world-news

हर पारी में 50 रन पार... टीम इंडिया के आगे दीवार बने सोनल डिनुषा, लगाई खास हैट्रिक

August 25, 2026

हर पारी में 50 रन पार... टीम इंडिया के आगे दीवार बने सोनल डिनुषा, लगाई खास हैट्रिक

सोनल डिनुषा ने लगाई खास हैट्रिक. (फोटो- PTI)

Sonal Dinusha vs India: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 25 साल के युवा ऑलराउंडर सोनल डिनुषा ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी के सामने शानदार बल्लेबाजी की. भारतीय टीम की ओर से पहली पारी 503 रनों पर घोषित करने के बाद मुश्किल परिस्थितियों में उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए डिनुषा ने 82 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

सोनल डिनुषा ने लगाई खास हैट्रिक

डिनुषा मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार तीनों पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं और उन्होंने पूरे दौरे पर भारतीय गेंदबाजों को कड़ी चुनौती दी है. करियर का सिर्फ 5वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे सोनल डिनुषा ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट से ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. गॉल टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने शतक लगाया था, जो उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था. फिर दूसरी पारी में 84 रन बनाए थे.

कोलंबो टेस्ट में भी उन्होंने इस फॉर्म को जारी रखा और लगातार तीसरी पारी में 50+ रन बनाए. डिनुषा की निरंतरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह उनकी पिछली 5 टेस्ट पारियों में चौथा 50 से ज्यादा का स्कोर है. जहां बाकी श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर भारतीय पेस और स्पिन के सामने संघर्ष करता दिखा, वहीं डिनुषा ने आत्मविश्वास के साथ रन गति को बनाए रखा और अपनी टीम को संभालने की जिम्मेदारी उठाई. वो इस सीरीज में फिलहाल अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. वहीं, दोनों टीमों के बल्लेबाजों को मिलाकर वो सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं.

टेस्ट सीरीज में सोनल डिनुषा का प्रदर्शन

  • गॉल टेस्ट- पहली पारी : 100 रन
  • गॉल टेस्ट- दूसरी पारी : 84 रन
  • कोलंबो टेस्ट- पहली पारी: 50+ रन

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button