technology

फर्क सिर्फ ₹5 का... लेकिन बेनिफिट्स बिल्कुल अलग! Jio के ₹445 और ₹450 प्लान में जानें कौन-सा है आपके लिए बेस्ट - reliance jio rs 445 vs rs 450 prepaid plan validity data and benefits compared

September 3, 2026

Reliance Jio के पोर्टफोलियो में 445 रुपये और 450 रुपये के दो ऐसे प्रीपेड प्लान्स हैं, जिनकी कीमत में सिर्फ ...और पढ़ें

Reliance Jio के ₹445 और ₹450 वाले प्रीपेड प्लान्स। Photo- ChatGPT.

Reliance Jio के ₹445 और ₹450 वाले प्रीपेड प्लान्स। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए दो ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है जिनकी कीमत में बहुत मामूली अंतर है। ये प्लान्स 445 रुपये और 450 रुपये के हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आपको कौन-सा प्लान चुनना चाहिए और इनके दाम इतने करीब क्यों रखे गए हैं? दरअसल, इसके पीछे एक बड़ी वजह है। कंपनी का 450 रुपये वाला प्लान 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जबकि 445 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ऊपर से देखने पर 450 रुपये का प्लान ज्यादा फायदे का सौदा लगता है, लेकिन दोनों की पूरी डिटेल्स देखने पर समझ आता है कि ये दोनों प्लान्स पूरी तरह अलग जरूरतों के लिए बने हैं। आइए दोनों के बेनिफिट्स पर नजर डालते हैं।

Reliance Jio ₹445 vs ₹450 प्रीपेड प्लान

Jio का 445 रुपये वाला प्लान:

Reliance Jio का 445 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और 2GB डेली डेटा ऑफर करता है। इसमें यूजर्स को टोटल 56GB डेटा मिलता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाले ढेरों OTT बेनेफिट्स हैं। इसमें SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, Hoichoi, FanCode, JioTV और JioAICloud शामिल हैं। इसके अलावा इसमें JioHotstar और JioAICloud (50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज) का सपोर्ट भी है। साथ ही 35,100 रुपये की वैल्यू वाला Google AI Pro प्लान 18 महीनों के लिए बंडल्ड मिलता है। एलिजिबल यूज़र्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जाता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है।

Jio का 450 रुपये वाला प्लान:

Reliance Jio के 450 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 36 दिनों की है, जिससे यूजर्स को टोटल 72GB डेटा मिल जाता है। इस प्लान में भी JioHotstar Mobile और JioAICloud (50GB फ्री स्टोरेज) शामिल हैं। इसके अलावा इसमें भी 18 महीने के लिए Google AI Pro सब्सक्रिप्शन और True Unlimited 5G डेटा का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, इस प्लान में वे बाकी OTT एप्स नहीं मिलते जो 445 रुपये वाले पैक में दिए गए हैं।

कौन-सा प्लान है आपके लिए सही?

पेपर्स पर ये सिर्फ 5 रुपये का अंतर दिखता है, लेकिन हकीकत में दोनों के बेनिफिट्स में जमीन-आसमान का फर्क है। अगर आप OTT कंटेंट और एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं तो 445 रुपये वाला प्लान आपके लिए परफेक्ट है। वहीं, अगर आपको लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा चाहिए, तो 450 रुपये वाले प्लान के साथ जाना समझदारी होगी।