Aug 22, 2026 07:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
साउथ सिनेमा की सबसे बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में से हम आपके लिए ये 5 फिल्में लेकर आए हैं। शानदार रेटिंग और जबरदस्त कहानी और सस्पेंस से भरी इन फिल्मों को आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

मलयालम सिनेमा की 5 बेस्ट फिल्में
मलयालम सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस इंडस्ट्री ने पिछले कुछ सालों में ऐसी फिल्में बनाई हैं जिन्हें ग्लोबल स्तर पर भी खूब पसंद किया गया। अब हम आपके लिए मलयालम सिनेमा की 5 सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। अगर आपको क्राइम के साथ इन्वेस्टिगेशन, मिस्ट्री टाइप फिल्में पसंद हैं तो ये लिस्ट आपके लिए ही है। ये फिल्में साबित करती हैं कि क्राइम, थ्रिलर फिल्मों के मामले में मलयालम सिनेमा सबसे आगे निकल चुका है। इस लिस्ट में बताई जाने वाली फिल्मों की IMDB रेटिंग हैरान करने वाली है।
रोमांचम
इस लिस्ट में साल 2023 में आई फिल्म रोमांचम शामिल है। फिल्म की कहानी 7 दोस्तों के ग्रुप पर बनी है जो बेंगलुरु में रहते हैं। इन सभी दोस्तों के साथ कुछ ऐसी अजीब घटनाएं होती हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। ये रहस्य से भरी फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। IMDB पर इस फिल्म को 7.5 की रेटिंग मिली हुई है।
आटम
साल 2023 में आटम नाम की एक फिल्म आई थी। फिल्म की कहानी फिल्म की लीड हीरोइन के इर्दगिर्द घूमती है। एक पार्टी के दौरान लीड किरदार के साथ कुछ गलत चीजे होती हैं। फिर एक मीटिंग बुलाई जाती है कि लड़की के साथ गलत किसने किया है। कहानी सस्पेंस से भरी है और खूब तारीफें बटोर चुकी है। इस फिल्म ने ग्लोबल स्तर पर भी पहचान बनाई थी। 8.1 की रेटिंग वाली ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
कन्नूर स्क्वाड
2023 में आई साउथ सुपरस्टार मामूट्टी स्टारर एक फिल्म है कन्नूर स्क्वाड को ऑडियंस से अच्छा रिएक्शन मिला था। इस फिल्म का लीड किरदार जॉर्ज मार्टिन केस सुलझाने का काम करते हैं। लीड किरदार एक ग्रुप की तलाश करते हैं। स्क्रीन पर नजर आने वाला हर सीन खास लगता है। इस फिल्म को IMDB पर 7.6 की रेटिंग मिली है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
गोलम
साल 2024 में आई फिल्म गोलम ने भी अपनी अलग छाप छोड़ी थी। फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्दगिर्द घूमती है। एक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की अचानक डेथ हो जाती है। शुरुआत में तो ये घटना एक एक्सीडेंट मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है तो समझ आता है कि ये एक्सीडेंट नहीं बल्कि मर्डर है। ACP संदीप इस मामले की जांच करते हैं। IMDb पर इस फिल्म को 7.2 की रेटिंग मिली है।
साल 2017 में आई ये फिल्म एक ऐसे कपल के इर्दगिर्द है जो आर्थिक समस्यों का सामना कर रहा होता है। कपल अपनी एक सोने की चेन को बेच कर आर्थिक स्थिति सुधारने की सोचता है, लेकिन इस बीच इउनकी चेन चोरी हो जाती है। आगे जो होता है वो आपको सीट से हिलने भी नहीं देगा। इस फिल्म को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivas
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
See Less
