छतरपुर में ऑनलाइन शादी के 5 साल बाद पत्नी, 8 माह का बच्चा और वृद्ध मां हुई लापता।
छतरपुर में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट Shaadi.com के जरिए हुई शादी के करीब पांच साल बाद एक महिला अपने 8 माह के बच्चे और वृद्ध मां के साथ घर से लापता हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हमां गांव का है। पति नरेंद्र विश्वकर्मा ने पुलिस को शिकायत देक
.
नरेंद्र का आरोप है कि तीनों के जाने के बाद घर से करीब एक लाख रुपए नकद और सोने के कुछ जेवर भी नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर महिला और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। नकदी-जेवर ले जाने और महिला के घर छोड़कर जाने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान
नरेंद्र ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी पहचान प्रियंका से मैट्रिमोनियल साइट Shaadi.com पर हुई थी। करीब चार महीने तक दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी से पहले प्रियंका ने बताया था कि उसके परिवार में कोई नहीं है और उसके साथ सिर्फ उसकी वृद्ध मां रहती हैं।
शादी के बाद नरेंद्र ने अपनी सास को भी अपने साथ रख लिया। दंपती के दो बच्चे हैं।

पत्नी प्रियंका मुकुती।
10 सितंबर को घर से तीनों गायब मिले
नरेंद्र के मुताबिक, 10 सितंबर को उनका बड़ा बेटा स्कूल गया था। दोपहर करीब 3 बजे जब वह खाना खाने घर पहुंचे तो पत्नी, सास और 8 माह का बच्चा घर पर नहीं मिले। घर में लगे CCTV कैमरे भी बंद थे।
उन्होंने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन तीनों का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला की मां बच्चे को गोद में ली हुई है।
पति का आरोप- नकदी और जेवर भी नहीं मिले
नरेंद्र का कहना है कि घर से करीब एक लाख रुपए नकद, मंगलसूत्र और सोने की कान की बालियां भी नहीं मिलीं। पत्नी और सास के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं।
नरेंद्र ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी अक्सर बंगाली भाषा में किसी से फोन पर बात करती थी। भाषा समझ नहीं आने के कारण वह यह नहीं जान पाता था कि वह किससे और किस बारे में बात करती थी। पत्नी के अचानक घर से जाने के बाद अब उसे उन फोन कॉल्स को लेकर शक हो रहा है।

पति बोला- पत्नी नहीं चाहिए, बस मेरा बच्चा वापस मिल जाए।
पति बोला- पत्नी नहीं चाहिए, बस बेटा वापस मिल जाए
मीडिया से बातचीत में नरेंद्र भावुक हो गया। उसने कहा, "मुझे पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है, बस मेरा 8 माह का बेटा मुझे वापस मिल जाए।"
नरेंद्र ने ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का फैसला लेने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की। उसने कहा कि उसने जो फैसला लिया था, अब उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
पुलिस कर रही तलाश
शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस महिला, उसके बच्चे और वृद्ध मां की तलाश में जुटी है। पुलिस घर के CCTV, मोबाइल नंबर और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। महिला के घर से जाने की वजह और नकदी-जेवर से जुड़े आरोपों की स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।