world-news

अलवर में औसत से कम बारिश, 5 बांध सूखे: पिछली साल 34% ज्यादा हुई थी बरसात, इस बार सामान्य से 7 प्रतिशत कम - Alwar News

October 1, 2026

अलवर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अलवर में इस बार मानसून का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा। - Dainik Bhaskar

अलवर में इस बार मानसून का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा।

अलवर में आज से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 5 अक्टूबर तक पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार को भी जिले में मौसम सामान्य रहा। 29 सितंबर को अलवर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में जिले के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। 1 से 5 अक्टूबर के बीच बारिश के बजाय तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 506.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 546.4 मिमी मानी जाती है। यानी जिले में सामान्य से करीब 7% कम बारिश हुई। पिछले साल की तुलना में भी इस बार बारिश काफी कम रही।

साल 2025 में 30 सितंबर तक जिले में 730.9 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जो सामान्य से 34% अधिक थी। पिछले साल लगातार बारिश के कारण सिलिसेढ़ झील करीब एक सप्ताह से अधिक समय तक ओवरफ्लो हुई थी। वहीं रूपारेल नदी में भी तेज बहाव रहा था, जिससे जैसमंद बांध में कई फीट तक पानी पहुंचा था।

अलवर के जयसमंद बांध में एक इंच भी पानी नहीं पहुंचा,सूखा रह गया।

अलवर के जयसमंद बांध में एक इंच भी पानी नहीं पहुंचा,सूखा रह गया।

औसत से भी कम बारिश, कई बांधों में नहीं आया पानी

कम बारिश का असर बांधों पर भी दिख रहा है। अलवर के 9 प्रमुख बांधों की कुल जलभराव क्षमता 103.897 एमसीएम है, जिसमें 27.867 एमसीएम यानी 26.82% पानी उपलब्ध है।

इनमें सिलिसेढ़ का जलस्तर 8.12 मीटर यानी करीब 26.64 फीट, मानसरोवर का 5.79 मीटर यानी 19 फीट, मंगलसर का 10.15 मीटर यानी 33.30 फीट और जयसागर का 3.30 मीटर यानी 10.83 फीट दर्ज है।

वहीं जयसमंद, रामपुर, देवती, सिलीबेरी और धामरेढ में जलस्तर 0 फीट दर्ज है। बारिश कम रहने के कारण पहले से पानी वाले बांध भी पूरी क्षमता तक नहीं भर पाए, जबकि जिन बांधों में पहले पानी नहीं था, उनमें पर्याप्त जलभराव नहीं हो सका।

.

खबरें और भी हैं...

  • अलवर- वाहन की टक्कर से लेपर्ड के शावक की मौत: गढ़ी सवाईराम इलाके में सड़क पार कर रहा था, वन विभाग की टीम आज कराएगी पोस्टमॉर्टम

    गढ़ी सवाईराम इलाके में सड़क पार कर रहा था, वन विभाग की टीम आज कराएगी पोस्टमॉर्टम|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अलवर में 42 इलाकों में रहेगी बिजली बंद: दीपावली से पहले मेंटेनेंस: लाल डिग्गी सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी

    दीपावली से पहले मेंटेनेंस: लाल डिग्गी सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली बंद रहेगी|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी में डीआईजी की फेसबुक-आईडी हैक कर 80 हजार ठगे: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलवर से आरोपी किया गिरफ्तार, चचेरा भाई फरार

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलवर से आरोपी किया गिरफ्तार, चचेरा भाई फरार|अलवर,Alwar - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पूर्व चेयरमैन की पत्नी ने VRS लिया: अलवर परिषद के नेता प्रतिपक्ष की पत्नी बड़ौदामेव से चुनाव की तैयारी में; पूर्व सरपंच ने दूसरी पंचायत में जुड़वाया नाम

    1:14
    • कॉपी लिंक

    शेयर