auto

सबको चाहिए इस कंपनी की बाइक और स्कूटर, जुलाई में सेल 5 लाख यूनिट के पार

August 2, 2026

Aug 02, 2026 07:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई 2026 में बंपर सेल की है। कंपनी ने जुलाई में कुल 5,33,416 यूनिट्स को डिस्पैच किया है। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 4,49,755 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह कंपनी की टोटल सेल में ईयर-ऑन-ईयर 18.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Hero Motocorp

हीरो मोटोकॉर्प

Hero Electric A2B

केवल

₹500/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने जुलाई 2026 का सेल डेटा रिलीज कर दिया है। देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई में कुल 5,33,416 यूनिट्स को डिस्पैच किया है। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 4,49,755 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह कंपनी की टोटल सेल में ईयर-ऑन-ईयर 18.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस ग्रोथ में सबसे बड़ा हाथ घरेलू बाजार का रहा। वहीं, कंपनी के एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Hornet 2.0

₹ 1.45 लाख

TVS iQube

₹ 1.15 - 1.71 लाख

Okaya EV Ferrato Disruptor

₹ 1.55 लाख

Ather Energy 450X

₹ 1.55 - 1.9 लाख

Hero XPulse 200 4V

₹ 1.4 - 1.55 लाख

Ather Energy 450S

₹ 84,341 - 1.53 लाख

डोमेस्टिक सेल 5 लाख के पार

जुलाई 2026 में हीरो मोटोकॉर्प की डोमेस्टिक सेल 21.6% बढ़कर 5,01,403 यूनिट्स हो गई। जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 4,12,397 यूनिट्स था। दूसरी ओर एक्सपोर्ट 14.3% घटकर 32,013 यूनिट्स रह गया, जो पिछले साल जुलाई में 37,358 यूनिट्स था। मंथ-ऑन-मंथ बेसिस पर देखें, तो जून 2026 में कंपनी ने कुल 5,41,159 यूनिट्स डिस्पैच की थीं। इसके मुकाबले जुलाई की बिक्री थोड़ी कम रही। हालांकि, ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है।

Hero Electric A2B

Hero Electric Optima

Hero Electric Photon

Hero Lectro H5

Hero Lectro C5X

Hero Lectro WINN

मोटरसाइकिल की बिक्री 17% बढ़ी

हीरो मोटोकॉर्प की टोटल सेल में मोटरसाइकिल्स का योगदान सबसे ज्यादा रहा। जुलाई 2026 में कंपनी ने 4,68,565 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले साल के 4,00,615 यूनिट्स के मुकाबले करीब 17% ज्यादा है। स्कूटर सेगमेंट ने इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी की स्कूटर सेल जुलाई में 32% बढ़कर 64,851 यूनिट्स हो गई। पिछले साल इसी महीने हीरो के 49,140 स्कूटर बिके थे।

इससे साफ है कि हीरो के स्कूटर पोर्टफोलियो को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान हीरो मोटोकॉर्प ने कुल 22,10,729 यूनिट्स डिस्पैच कीं, जो पिछले साल के इसी टाइम पीरियड के 18,16,825 यूनिट्स के मुकाबले 21.7% ज्यादा है। इस दौरान डोमेस्टिक सेल 20.9% बढ़कर 20,73,510 यूनिट्स और एक्सपोर्ट 34.8% बढ़कर 1,37,219 यूनिट्स हो गया।

Vida EV की बिक्री भी मजबूत

हीरो मोटोकॉर्प का इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रैंड Vida भी लगातार आगे बढ़ रहा है। जुलाई 2026 में Vida ने 22,714 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिस्पैच किए। कंपनी ने अपनी इंटरनेशनल मौजूदगी को भी बढ़ाया है और नेपाल के बाजार में एंट्री की है। इसके अलावा Vida ने अपना नया VOOM ब्रैंड आइडेंटिटी भी लाया है और 4.4kWh बैटरी वेरिएंट भी इंट्रोड्यूस किया है। इसका फोकस ज्यादा रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस पर है।

स्प्लेंडर और पैशन की जबर्दस्त डिमांड

कंपनी के मुताबिक जुलाई में डोमेस्टिक सेल को मजबूत बनाने में उसके कम्यूटर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो की बड़ी भूमिका रही। स्प्लेंडर और नई पैशन की डिमांड मजबूत बनी रही। इसके अलावा ग्लैमर X और सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 ने भी सेल बढ़ाने में काफी मदद की। स्कूटर सेगमेंट में Destini और Xoom ने अच्छा प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल बाजार में जुलाई के दौरान कुल एक्सपोर्ट भले ही घटा हो, लेकिन कंपनी का ग्लोबल एक्सपैंशन जारी है। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल में Ecuador और जर्मनी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जर्मनी कंपनी का 53वां ग्लोबल मार्केट बन गया है।