इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इंडियन ऑयल ने एग्जीक्यूटिव के 470 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू कर दिया है. इसके साथ ही भर्ती का शेड्यूल भी जारी किया है, जिसके तहत एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिएआवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 सितंबर है. एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा. CBT (कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट) 24 सितंबर 2026 को होगा.
आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एग्जीक्यूटिव भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है. साथ ही जानेंगे कि इन पदों पर भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है.
ऑनलाइन करें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन फीस ऑनलाइन ही जमा करानी है. निर्धारित फीस की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये चुकाने होंगे. इसके अतिरिक्त GST देय है. वहीं SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स को आवेदन फीस से छूट दी गई है.
कौन कर सकता है आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria) की बात करें तो कई ब्रांच में B.Tech./B.E./समकक्ष डिग्री के साथ ही डिप्लोमा इंजीनियर वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही ऑफिसर मार्केटिंग पद के लिए MBA मार्केटिंग और लॉ आफिसर के लिए LLB वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इन सभी पदों के लिए नंबरों का क्राइटेरिया अलग-अलग निर्धारित है.
कैसे होगा सिलेक्शन ?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए निर्धारित सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में जानते हैं. सिलेक्शन प्रोसेस में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (GD), ग्रुप टास्क (GT) और पर्सनल इंटरव्यू शामिल है.
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में 100 ऑब्जेक्टिव मल्टीपल-चॉइस सवाल पूछे जाएंगे. इसमें से 20 सवाल क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के, 15 सवाल लॉजिकल रीजनिंग और इंग्लिश लैंग्वेज की वर्बल एबिलिटी के और 50 सवाल डोमेन नॉलेज के होंगे.
General, EWS और OBC(NCL) कैटेगरी के उम्मीदवारों को CBT में क्वालिफाई करने के लिए सेक्शन A और B में से हर एक में 40% और कुल मिलाकर (सेक्शन A + सेक्शन B) कम से कम 45% मार्क्स लाने होंगे.

मनोज भट्ट
पत्रकारिता में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.
Read More