world-news

बाड़मेर में वार्ड 42 बना हॉट-सीट, 18 प्रत्याशी मैदान में: नगर परिषद के 55 वार्डों में 180 उम्मीदवारों ने भरे 260 पर्चे; जानें- किस पार्टी से कितने दावेदार - Barmer News

September 1, 2026

नगर निकाय चुनाव की सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन बाड़मेर नगर परिषद के पार्षदों के लिए 180 उम्मीदवारों ने 260 नामांकन पत्र जमा किए।

.

3 दिनों में नगर परिषद पार्षदों के लिए 368 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।

दरअसल, बाड़मेर नगर परिषद में 55 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस, बीजेपी, आरएलपी समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। सोमवार को अंतिम दिन बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में पार्षद पद के लिए 180 प्रत्याशियों ने 260 नामांकन दाखिल किए। तीन दिनों में कुल 266 उम्मीदवारों द्वारा 368 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद में सोमवार को 180 उम्मीदवारों ने 260 नामांकन पत्र, चौहटन नगर पालिका में 90 उम्मीदवारों ने 113 नामांकन पत्र जमा करवाए। बता दें कि बाड़मेर नगर परिषद के 55 एवं चौहटन नगर पालिका के 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव होना है।

सबसे ज्यादा बीजेपी से जमा हुए फॉर्म 3 दिन की नामांकन प्रक्रिया में सबसे ज्यादा बीजेपी से 120, कांग्रेस से 93, निर्दलीय 135, आरएलपी से 22 और बसपा से 1 दावेदार ने नामांकन दाखिल किया।

वार्ड 42 से सबसे ज्यादा नामांकन बाड़मेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 42 से सबसे ज्यादा 18 नामांकन दाखिल हुए। इसके बाद वार्ड संख्या 21 से 15 और वार्ड संख्या 13 से 14 नामांकन हुए हैं। इनमें बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं।

नामांकन पत्रों की जांच हुई, 4 को आवंटित होंगे चिह्न उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को की जा रही है। वहीं 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

9 सितंबर को होंगे बाड़मेर नगर परिषद वार्डों के लिए चुनाव एडीएम ने बताया कि बाड़मेर नगर परिषद में प्रथम चरण के तहत 9 सितंबर को और चौहटन नगर पालिका में दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

ईवीएम से होगा मतदान, पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य नगर निकाय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा। मतदान के समय मतदाता को पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नहीं है, वे आयोग द्वारा मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं।