world-news

4.5 घंटे में दिल्ली से पटना, बिहार-UP तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने दिया बड़ा अपडेट

September 1, 2026

देश में हाई स्पीड वाली बुलेट ट्रेन का जाल बिछाने का काम जारी है और मुंबई से अहमदाबाद के बीच पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. वहीं साल 2027 में कई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट लाइन में हैं, जिनमें से एक प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए भी है. इस प्रोजेक्ट को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्‍होंने बताया कि दिल्‍ली से कानपुर, लखनऊ और पटना के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ाई जाएगी. दिल्‍ली से पटना के बीच बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनने से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. मुंबई से अहमदाबाद के बाद दिल्ली से पटना बुलेट ट्रेन कॉरिडोर ही प्रस्तावित है, जिसे साल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

Bharat’s first Bullet Train is taking shape ⚡🚄
Electrification works are progressing across the 508 km Mumbai–Amdavad corridor, marking another major step in the project. pic.twitter.com/C0kzwZ3IEf

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 11, 2026

कितनी होगी स्पीड और कितना समय बचेगा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्‍ली से पटना की दूरी 1000 किलोमीटर है और इस दूरी को तय करने में अभी करीब 10 से 12 घंटे लगते हैं. लेकिन केंद्र सरकार ने इस सफर को कम करने के लिए रूट पर बुलेट ट्रेन दौड़ाने का फैसला किया है. इस रूट पर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की संभावित स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इतनी स्पीड के साथ दिल्ली से पटना तक पहुंचने में 12 की बजाय सिर्फ 4.5 घंटे लगेंगे. राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम सुपरफास्‍ट ट्रेनें भी लोगों के 12 घंटे के सफर को कम नहीं कर सकीं, लेकिन बुलेट ट्रेन इसमें जरूर कामयाब होगी.

---विज्ञापन---

बुलेट ट्रेन से कितना कम होगा सफर का टाइम?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और पटना को कवर करेगा. बुलेट ट्रेन से दिल्ली से आगरा तक की 200 किलोमीटर दूरी सिर्फ 58 मिनट में तय होगी. दिल्ली से कानपुर की 455 किलोमीटर की दूरी 1 घंटे 50 मिनट में कवर होगी. दिल्ली से लखनऊ की 495 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 12 मिनट में कवर होगी. दिल्ली से प्रयागराज के बीच की 750 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे में कवर होगी. दिल्ली से वाराणसी के बीच की 945 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 33 मिनट में कवर होगी. वहीं दिल्ली से पटना की करीब 1170 किलोमीटर की दूरी 4.5 घंटे में पूरी करने का लक्ष्य रहेगा.

🚨 Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Costs Far Less Per Km Than Comparable Global High-Speed Rail Projects.

🔹India: ₹390 Crore/Km
🔹Japan: ₹1,150 Crore/Km
🔹Indonesia: ₹486 Crore/Km pic.twitter.com/U6BtFkCvPM

— Bharat Tech & Infra (@BharatTechIND) August 26, 2026

अगस्त 2027 तक दौड़ेगी पहली हाई स्पीड ट्रेन

रेल मंत्री ने बताया कि वर्तमान में भारत में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेन दौड़ रही है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा और न्यूनतम स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी. इतनी स्पीड वाली ट्रेन से मुंबई और अहमदाबाद के बीच के सफर का समय कम होकर 1 घंटा 58 मिनट का रह जाएगा. देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन अगस्त 2027 में शुरू हो सकती है और शुरुआत में सूरत-वापी सेक्शन खोला जा सकता है.

---विज्ञापन---