
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे
Radhika Apte Reaction on Leak Videos: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने फिल्म इंडस्ट्री में कई बोल्ड रोल्स किए हैं. वेब सीरीज की दुनिया की भी वे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं. अलग-अलग रोल्स प्ले करने के दौरान उन्हें तमाम तरह की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है. ऐसे में एक्ट्रेस का एक दफा इंटिमेट सीन का वीडियो वायरल हो गया था. इसने उन्हें बहुत अनकन्फर्टेबल कर दिया था. वे काफी घबरा गई थीं. जब उन्हें इस इंसिडेंट का पता चला उस समय वो घर में एकदम अकेली थीं.
उन्होंने इस दौरान अपने स्टाफ से भी मदद मांगी थी. वे कई दिनों तक अपने घर से बाहर भी नहीं निकल सकी थी. उनके ड्राइवर ने उस दौरान उनकी मदद की थी. एक्ट्रेस ने विस्तार से बताया है कि उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था.
सबकुछ अचानक हुआ
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस इंसिडेंट के बारे में बात करते हुए कहा- हम लोग इंटिमेट सीन्स करने के बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन एक बार मैंने कुछ ऐसा किया था जो लीक हो गया था और मैं 4 दिन तक अपने घर से बाहर भी नहीं निकल सकी थी. समस्या ये थी कि ये अचानक से हुआ. आपकी डोरबेल बजी और कोई आपके घर के बाहर खड़ा था क्योंकि उन्हें अपमानित महसूस हुआ. तो ये इतना भी आसान नहीं था. ये बहुत ही ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड है. मुझे याद है कि मेरी स्टाइलिस्ट ने मुझे बताया था कि मेरा ड्राइवर उस क्लिप को देख रहा था और पूछ रहा था कि क्या मैम के घर जाना चाहिए. मेरे वॉचमैन ने भी वो वीडियो देख लिया था. ये सब शुरू हो गया था और इससे डील करना इतना भी आसान नहीं था.
राधिका ने ठुकरा दिए थे कई प्रोजेक्ट्स
राधिका आप्टे ने इस दौरान कई सारे प्रोजेक्ट्स ठुकरा दिए थे. उन्हें एक प्रोजेक्ट उस समय ऐसा मिला था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था क्योंकि उस समय का पॉलिटिकल माहौल वैसा नहीं था. वो पहली बार था जब किसी डर की वजह से अपनी प्रोफेशनल चॉइस के साथ समझौता किया था. इसकी एक वजह ये भी थी कि वे अपनी पूरी फैमिली को दिक्कत में नहीं डालना चाहती थीं. उन्हें वो प्रोजेक्ट छोड़ने का बुरा तो लगा था लेकिन उस समय फैमिली उनकी बड़ी प्रॉयरिटी थी. अनुराग कश्यप ने भी उन्हें वो प्रोजेक्ट ना करने की सलाह दी थी.
ये भी पढ़ें- International Emmy Awards: वीर दास ने फिर रचा इतिहास, तीसरी बार रेस में, सोनी लिव की ये सीरीज ने भी नॉमिनेट
अपने स्टाफ से राधिका ने क्या कहा था?
राधिका आप्टे उस समय अपने घर में अकेली थीं और बहुत घबराई हुई थीं. उस दौरान उन्होंने अपने स्टाफ को बुलाया. मैंने अपने ड्राइवर और स्पॉट दादा को बुलाया और कहा- मेरी एक क्लिप वायरल हो रही है. क्या आप लोगों ने उसे देखा है. अगर नहीं देखा है तो मैं दिखाती हूं. उसे देखिए. अगर उसे देखने के बाद आप ओके हैं तो मुझे आपके प्रोटेक्शन की जरूरत पड़ेगी. अगर आप असहज हैं तो मेरे साथ काम मत करिए. मैं आपको सैलरी दे देती हूं और आप जा सकते हैं. लेकिन उन दोनों ने कहा कि वो मेरी देखरेख करेंगे. मैं बहुत घबराई हुई थी और अपने अपार्टमेंट में अकेले रहती थी. तो हां ये थोड़ा ट्रिकी तो था.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More