world-news

पीएम मोदी का आज से उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान का दौरा, 4 दिन की यात्रा में क्या-क्या करेंगे?

August 29, 2026

पीएम मोदी का आज से उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान का दौरा, 4 दिन की यात्रा में क्या-क्या करेंगे?

PM नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 (शनिवार) अगस्त से 1 सितंबर तक दो देशों उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बताया कि इस दौरान वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के साथ मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके साथ ही पीएम किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होने वाले 26वें SCO समिट में भी हिस्सा लेंगे और सदस्य देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के निमंत्रण पर 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा जा रहे हैं. मध्य एशियाई देश की यह उनकी चौथी यात्रा होगी. इससे भारत और उज्बेकिस्तान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

व्यापार से लेकर रक्षा तक कई मुद्दों पर चर्चा

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और जन-समुदायों के बीच आदान-प्रदान सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक दोनों नेता भारत-उज़्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी की भविष्य की दिशा तय करने और “विकसित भारत 2047” और “उज़्बेकिस्तान 2030” के साझा विकास नजरिए को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी अपने विचारों को साझा करेंगे.

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ताशकंद में शास्त्री स्मारक और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी केंद्र भी जाएंगे, जो भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करता है.

SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

उज्बेकिस्तान के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचेंगे. यहां वह किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह शिखर सम्मेलन इसलिए भी खास हैृ, क्योंकि SCO इस साल अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है, जो एक प्रमुख यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा समूह है. भारत 2017 में SCO का पूर्ण सदस्य बना था.

शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे. जिसमें वह सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं पर जोर देंगे. इस सम्मेल के दौरान वह कई दक्षिण अफ्रीकी संघ (SCO) नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. इसके अलावा, पीएम मध्य एशिया के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सेलिब्रेशन 6वें वर्ल्ड नोमाड गेम्स के ओपनिंग समारोह में भी शामिल होंगे. SCO यूरेशिया में क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, आर्थिक सहयोग और साझा चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है. भारत ने आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ अधिक सहयोग, मजबूत क्षेत्रीय संपर्क और विस्तारित आर्थिक अवसरों की वकालत करने के लिए इस मंच का लगातार उपयोग किया है.

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान

जूही उरूषा खान पिछले 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से फिल्म जर्नलिज्म की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आकर BAG में एंटरटेनमेंट बीट पर इंटर्नशिप की. बाद में CNEB न्यूज चैनल में एंटरटेनमेंट बीट में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया, साथ ही प्रोग्रामिंग को भी देखा.<p></p>CNEB के बाद VOICE OF INDIA में  एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया. यहां से फिर जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ जुड़ीं और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके बाद 4 REAL NEWS चैनल में करीब चार साल न्यूज के साथ ही प्रोग्रामिंग और धार्मिक शोज पर काम किया.<p></p>यहां से राज्यसभा टीवी का रुख किया और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके साथ ही एंकरिंग करना भी शुरू की. इसके बाद सूर्या समाचार में प्रोग्रामिंग में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर प्रोड्यूसर काम किया.<p></p>जी बिहार झारखंड में भी काम करने का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ी हुई हैं.

Read More

google button