राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं से ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से वर्चुअल संवाद करेंगे। मेरा युवा भारत (MY Bharat) की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भा
.
डॉ. बी.आर. अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, जी.वी.एम. गर्ल्स कॉलेज सोनीपत तथा सी.आर.ए. कॉलेज सोनीपत में कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रधानमंत्री के संवाद के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा खेलों के भविष्य, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने, खेल अधोसंरचना और मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र को लेकर अपने विचार और सुझाव रख सकेंगे। सोनीपत के युवाओं को भी प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं से ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से वर्चुअल संवाद करेंगे
आज होगा कार्यक्रम
‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन आज 27 अगस्त 2026 को फिजिटल मोड में किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से युवा सहभागिता करेंगे। चयनित शिक्षण संस्थानों में युवा 11 बजे सुबह एक साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़ेंगे। किसी भी विद्यार्थी से प्रधानमंत्री संवाद कर सकते हैं, जिसके चलते सोनीपत के विद्यार्थियों को भी सीधे बातचीत का अवसर मिलने की संभावना है।
खेलों के भविष्य पर रखेंगे विचार कार्यक्रम में युवा खेलों में उपलब्ध अवसरों, खेल प्रतिभाओं को निखारने, प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल अधोसंरचना और देश के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव देंगे। वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने, युवा नेतृत्व और खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी विचार साझा किए जाएंगे।
स्थानीय खिलाड़ियों से भी संवाद
प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के बाद स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों, खेल प्रतिभाओं, खेल प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम होगा। स्थानीय खिलाड़ी अपने अनुभव साझा करेंगे और युवाओं को प्रशिक्षण, खेल सुविधाओं तथा खेल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देंगे। इससे विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

चयनित शिक्षण संस्थानों में युवा 11 बजे सुबह एक साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़ेंगे। किसी भी विद्यार्थी से प्रधानमंत्री संवाद कर सकते हैं,
सुझाव पेटिका में भी दे सकेंगे राय
युवा खेल व्यवस्था को बेहतर बनाने और खेलों में भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अपने सुझाव माय भारत पोर्टल के Suggestions Box के माध्यम से ऑनलाइन भी भेज सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की राय और आकांक्षाओं को खेल नीति एवं खेल व्यवस्था से जुड़े विमर्श का हिस्सा बनाना है।
नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर जोर
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों के साथ युवा नेतृत्व, अनुशासन, संघर्ष क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक और स्थानीय युवा इसमें सक्रिय रूप से भाग लेंगे। युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
संस्थानों को पोर्टल पर कार्यक्रम दर्ज करने के निर्देश
MY Bharat पोर्टल के माध्यम से शिक्षण संस्थानों को कार्यक्रम की जानकारी दर्ज कर इवेंट तैयार करने, विवरण की समीक्षा करने और उसे सबमिट करने के निर्देश दिए गए हैं। इवेंट लाइव होने के बाद उसका लिंक विद्यार्थियों के साथ साझा कर पंजीकरण कराया जा सकता है। आयोजन के बाद संस्थानों को कार्यक्रम की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें भी MY Bharat प्लेटफॉर्म पर अपलोड करनी होंगी।
पोर्टल या लॉगिन से संबंधित समस्या आने पर क्षेत्रीय एनएसएस समन्वयक अथवा MY Bharat हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है। जिला युवा अधिकारी के अनुसार, ‘खेलो इंडिया संवाद’ युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ उनकी सोच, सुझाव और आकांक्षाओं को सामने लाने का मंच बनेगा। कार्यक्रम के जरिए युवाओं में खेल भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर रहेगा।