world-news

यूपी में 35 IPS- 31 PPS के ट्रांसफर: प्रेग्नेंट चारू निगम PAC में भेजी गईं, रवीना टंडन का इंटरव्यू लेने वाली श्रुति प्रयागराज ट्रांसफर - Uttar Pradesh News

September 19, 2026

योगी सरकार ने शनिवार शाम पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया। शासन ने 35 IPS और 31 PPS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज कमिश्नरेट और जिलों में तैनात अफसरों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

.

चारू निगम को SP यूपी-112 लखनऊ से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है। श्रवण कुमार सिंह को DCP कानपुर नगर से DCP गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज का ADCP बनाया गया है। महाकुंभ के दौरान श्रुति ने काशी आने पर अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू किया था। साद मिया खां और सैय्यद अली अब्बास की आगरा और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में जिम्मेदारियों की अदला-बदली की गई है।

फेरबदल में 2014 से 2022 बैच के अधिकारियों के साथ PPS से प्रमोट हुए IPS अधिकारी भी शामिल हैं। CID, इंटेलिजेंस मुख्यालय, PAC और पुलिस मुख्यालय में तैनात अफसरों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। कई युवा अधिकारियों को जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

पहले IPS की ट्रांसफर लिस्ट देखिए….

अब PPS अफसरों के बारे में जानिए…

चर्चित IPS को जानिए…

चारू निगम: यूपी 112 की SP चारू निगम का एक महीने के भीतर दूसरी बार ट्रांसफर हुआ है। उन्हें गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। पहले भी IPS चारू इस कंपनी में सेनानायक रह चुकी हैं।

चारू निगम इस समय प्रेग्नेंट हैं। यूपी 112 में तैनाती से पहले सुल्तानपुर SP थीं। जब उन्हें वहां से हटाया गया तो X पोस्ट के जरिए दर्द बयां किया था। उन्होंने लिखा,

QuoteImage

सुल्तानपुर से विदाई लेते हुए मैं यह बात साफ करना चाहती हूं कि मां बनना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक ताकत है। प्रेग्नेंसी के बावजूद सुल्तानपुर में बिताए अपने 197 दिनों के कार्यकाल के दौरान मैं जिले की जिम्मेदारी पूरी क्षमता के साथ संभालने में सक्षम थी।

QuoteImage

IPS चारू निगम का तबादला 20 अगस्त को यूपी 112 में किया गया था। सुल्तानपुर में उनके 6 महीने के कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर हुई पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह के साथ विवाद काफी सुर्खियों में रहा था।

श्रुति श्रीवास्तव: अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) वाराणसी रहीं श्रुति श्रीवास्तव को अब प्रयागराज का ADCP बनाया गया है। महाकुंभ के दौरान काशी आने पर उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू किया था।

श्रुति श्रीवास्तव ने यूपी पुलिस के पॉडकास्ट ‘बियॉन्ड द बैज’ के एपिसोड-6 में रवीना टंडन से बातचीत की थी। श्रुति श्रीवास्तव के पति सीलम साईं तेजा प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के नगर आयुक्त हैं। अब दोनों की तैनाती प्रयागराज में है।

श्रुति श्रीवास्तव 2020 बैच की IPS अधिकारी हैं।

श्रुति श्रीवास्तव 2020 बैच की IPS अधिकारी हैं।

विक्रम दहिया: ASP पीलीभीत से ASP चंदौली बनाए गए हैं। हरियाणा में करनाल के रहने वाले विक्रम दहिया ने एनआईटी भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया और इसके बाद आईआईएम रोहतक से एमबीए की डिग्री हासिल की। 'लावा इंटरनेशनल' कंपनी में करीब ₹37 लाख के सालाना पैकेज पर रीजनल/जोनल सेल्स मैनेजर के रूप में भी काम किया था।

विक्रम दहिया ने 2019 में अपने छठे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की और 2020 बैच के आईपीएस बने।

विक्रम दहिया ने 2019 में अपने छठे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की और 2020 बैच के आईपीएस बने।

चुनाव से पहले ट्रांसफर होना तय था

  • IPS ट्रांसफर लिस्ट में 10 अफसर ऐसे हैं, जिनका इसी साल 1 जुलाई को अपर पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक रैंक में प्रमोशन हो गया था।
  • इसमें यूपीएसआईएफएस में तैनात जितेंद्र कुमार श्रीवास्त, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कपिल देव सिंह, गोरखपुर में तैनात ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद शामल हैं।
  • इनके अलावा अयोध्या में तैनात बलवंत कुमार चौधरी, इटावा में तैनात अभय नाथ त्रिपाठी, अम्बेडकरनगर में तैनात हरेंद्र कुमार, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात राजेश कुमार पांडेय, एसडीआरएफ में तैनात हरेंद्र प्रताप यादव, संभल में तैनात कुलदीप सिंह और हापुड़ में तैनात विनीत भटनागर का भी ट्रांसफर होना तय था।

ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

यूपी में 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर, दिनेश कुमार एडीएम अयोध्या, हिमांशु गुप्ता को BDA का सचिव बनाया

यूपी सरकार ने शनिवार दोपहर 13 PCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार को ADM सिटी अयोध्या बनाया गया है। मथुरा के अपर नगर आयुक्त को कानपुर में ADM सिटी की जिम्मेदारी सौंपी है। यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक हिमांशु गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है।

यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को ADM वित्त एवं राजस्व कुशीनगर बनाया है। कानपुर नगर के ADM सिटी आलोक कुमार गुप्ता को कासगंज में ADM वित्त एवं राजस्व बनाया है। चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार का तबादला मत्स्य विभाग में संयुक्त निदेशक प्रशासन के पद पर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…