world-news

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: तेलंगाना के CM ने KCR को बताया बिहारी, गणेश विसर्जन में पथराव-थानाध्यक्ष समेत 8 घायल, नाबालिग से रेप - Bihar News

September 19, 2026

.

आज की सबसे बड़ी खबर बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से सामने आ रही है। जदयू के दो सीनियर लीडर आमने-सामने हैं। स्नातक और शिक्षक कोटे से MLC की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा से पहले ही नीरज कुमार के विरोध में मोकामा विधायक अनंत सिंह उतर गए हैं। वहीं तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बिहारी बताया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. नीरज को हराने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे

बिहार में जेडीयू के दो सीनियर लीडर आमने-सामने हैं। स्नातक और शिक्षक कोटे से MLC की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा से पहले ही नीरज कुमार के विरोध में मोकामा विधायक अनंत सिंह उतर गए हैं। शुक्रवार को दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की खुलकर खिलाफत की। सबके सामने खुलेआम भिड़े। पूरी खबर पढ़ें

2. डिवाइडर से कटकर 10m दूर गिरा वकील का सिर,मौत

वैशाली में शुक्रवार रात श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे एक वकील की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे थे। सिर बाहर था, जो डिवाइडर से कटकर दूसरी ओर गिर गया। हादसे के बाद कार के पिछले हिस्से पर खून के छींटे फैल गए। एक्सीडेंट में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास NH-22 पर हुई। पूरी खबर पढ़ें

3. तेलंगाना के सीएम ने केसीआर को बताया बिहारी

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के. चंद्रशेखर राव(केसीआर) को बिहारी बताया है। आरोप लगाते हुए कहा कि वे तेलंगाना को लूटने के लिए बिहार से आए थे। निजामों ने तेलंगाना पर लंबे समय तक शासन किया और जाते समय अपनी संपत्तियां यहीं छोड़ गए। बाद में एक परिवार ने उन संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें

4. नवादा में रोते-रोते छात्रा बोली- सर गोद में उठाते हैं

नवादा में सातवीं-आठवीं की छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोते-रोते एक छात्रा ने कहा, प्रिंसिपल सर हमें गोद में उठा लेते हैं। गाल छूते हैं। वहीं दूसरी छात्रा ने बताया कि हमलोग बाथरूम जाते हैं तो पीछे-पीछे आते हैं, ताक-झांक करते हैं। मामला सामने आने के बाद अनंदपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में जमकर हंगामा हुआ। पूरी खबर पढ़ें

5. घर में घुसकर हथियार के बल पर नाबालिग से गैंगरेप

रोहतास में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के मुताबिक, बुधवार की रात कमरे में बेटी के साथ सोई थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक और उसके तीन दोस्त मेरे कमरे में दाखिल हुए और हथियार दिखाकर मेरी बेटी को खिंचकर बाहर ले गए। इसके बाद उसके साथ गंदा काम किया। पूरी खबर पढ़ें

6. गणेश विसर्जन में पथराव, थानाध्यक्ष समेत 8 घायल

जमुई के झाझा थाना गेट के पास शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, एसआई दीपक कुमार, एसआई अमरजीत कुमार, जवान अमित कुमार, नितेश कुमार झा और महिला जवान प्रियंका कुमारी घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें

7. समस्तीपुर में घर के दरवाजे पर सो रहे शख्स की हत्या

समस्तीपुर के हसनपुर में शुक्रवार देर रात एक ग्रामीण चिकित्सक के सिर में तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी परिजन को उस वक्त हुई, जब वे सुबह करीब 6 बजे सोकर उठे। मृतक की पहचान 50 साल के गुलजार अहमद उर्फ शाहीन के रूप में की गई है। पूरी खबर पढ़ें

8. बेगूसराय में युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। कनपटी के पास करीब से गोली मारी गई है। शरीर पर घसीटे जाने के भी निशान हैं। घर से 500 मीटर दूर सड़क किनारे शव मिला है। मृतक की पहचान भरडीहा गांव निवासी साजन कुमार उर्फ गोलू(18) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें

9. बाढ़ प्रभावितों के लिए बीजेपी ने दिए 51 लाख रुपए

बिहार के 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ से मची भीषण तबाही के बाद अब विभागों ने नुकसान का वास्तविक हिसाब-किताब जुटाना शुरू कर दिया है। इधर, बीजेपी नेताओं ने आर्थिक मदद की है। पूरी खबर पढ़ें

10. बिहार में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर

बिहार में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के कई जिलों में कल यानी रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी पटना के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।