Aug 17, 2026 03:08 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
डिफेंडर डाकर में D7X-R रेसर वाला ही बीएमडब्ल्यू से लिया गया 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन यूज किया गया है। यह इंजन 626 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क देता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस धाकड़ एसयूवी के बारे में।

डिफेंडर डाकर
केवल
₹85,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
Land Rover ने 2026 Monterey Car Week में अपनी नई Defender Dakar को अनवील किया है। यह 2026 D7X-R रैली रेसर का रोड-लीगल वर्जन है। D7X-R की ऑफ-रोड और डाकर रैली कैपेबिलिटी को देखते हुए डिफेंडर डाकर को मौजूदा Defender OCTA से भी ज्यादा दमदार और कैपेबल मॉडल के तौर पर ऑफर किया जा सकता है। कंपनी ने अभी इसकी लिमिटेड एडिशन होने के बारे में कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है, लेकिन काफी संभावना है कि इसे लिमिटेड नंबर में ही ऑफर किया जाएगा। आइए डीटेल में जानते हैं इस धाकड़ एसयूवी के बारे में।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
लगा है BMW का 626 HP का दमदार V8 इंजन
डिफेंडर डाकर में D7X-R रेसर वाला ही बीएमडब्ल्यू से लिया गया 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन यूज किया गया है। हालांकि, रोड-लीगल वर्जन पर मोटरस्पोर्ट नियमों की पाबंदी नहीं होने के कारण इसका आउटपुट काफी ज्यादा है। यह इंजन 626 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क देता है। इसके मुकाबले D7X-R रेसर का आउटपुट 394 hp तक ही था। यही इंजन डिफेंडर OCTA में भी इस्तेमाल किया गया है, लेकिन लेटेस्ट OCTA फेसलिफ्ट में इसकी पावर घटकर 533 hp रह गई है। ऐसे में परफॉर्मेंस के मामले में डाकर, OCTA से भी आगे निकल जाती है। इंजन के अलावा इसके बॉडी स्ट्रक्चर, ट्रांसमिशन और ड्राइवट्रेन के साथ कई दूसरी खास चीजें D7X-R रेसर से लिए गए हैं।
35-इंच टायर और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस
D7X-R का बॉडी स्ट्रक्चर के कारण डाकर का स्टांस नॉर्मल डिफेंडर मॉडल्स की तुलना में ज्यादा चौड़ा है। इसमें फोर्ज्ड 20-इंच अलॉय व्हील और 35-इंच ऑल-टेरेन टायर दिए गए हैं। ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ इसमें कॉइल स्प्रिंग और Bilstein डैम्पर्स भी मिलते हैं। ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए Dunes और Gravel जैसे अलग ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। इसमें फ्लाइड मोड भी है, जिसे खासतौर पर हवा में उछलने और दोबारा जमीन पर उतरने के दौरान एसयूवी को स्टेबल रखने के लिए डिजाइन किया गया है। सॉफ्टवेयर एसयूवी की पावर डिलीवरी और चेसिस कंट्रोल को सिचुएशन के हिसाब से अपने आप एडजस्ट करता है।
रैली कार जैसा डिजाइन
आमतौर पर रोड-लीगल रैली कारों के डिजाइन को थोड़ा प्रैक्टिकल बनाया जाता है, लेकिन डिफेंडर डाकर के मामले में ऐसा नहीं हुआ है। इसका डिजाइन लगभग D7X-R रेसर जैसा ही रखा गया है। इसमें रिवेटेड एक्सटेंडेड व्हील आर्च, शार्प बॉडी पैनल और स्पोर्टी अलॉय व्हील मिलते हैं। इसके अलावा गोल LED DRLs, ब्लैक चंकी बंपर, कार्बन-फाइबर बोनट, मड फ्लैप्स, ऊंचे कार्बन-फाइबर एयर इनटेक और रूफ लाइट्स दिए गए हैं। एसयूवी में रैली-ग्रेड अंडरबॉडी प्रोटेक्शन भी मिलता है।
2027 में शुरू होगी बुकिंग
डिफेंडर डाकर के इंटीरियर के फोटोज अभी सामने नहीं आए हैं। उम्मीद है कि इसमें 2+2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन दिया जाएगा और कई फीचर्स D7X-R से लिए जा सकते हैं। बूट एरिया में स्पेयर व्हील और एयर कंप्रेसर जैसी जरूरी ऑफ-रोडिंग चीजों के लिए अलग स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसको खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहक फिलहाल इसके लिए अपना इंट्रेस्ट रजिस्टर करा सकते हैं। एसयूवी की ज्यादा जानकारी जनवरी 2027 में होने वाली Dakar Rally के दौरान सामने आने की उम्मीद है। इसके बाद 2027 की शुरुआत में बुकिंग शुरू हो सकती है, जबकि डिलीवरी 2027 के मिड से आखिर के बीच शुरू होने की उम्मीद है।

