32 IAS का तबादला, इनमें 10 जिला पंचायत CEO: CM के दौरे के बाद मैहर अपर कलेक्टर, टीकमगढ़ CEO हटे; 2 कमिश्नर भी बदले गए - Bhopal News
August 21, 2026
भोपाल2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश सरकार ने 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इसके साथ ही ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्त बदले गए हैं। वहीं 10 जिलों के सीईओ जिला पंचायत को इधर से उधर किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें कई मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और सहायक कलेक्टर शामिल हैं।
आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों को राज्य शासन के विभिन्न विभागों में उप सचिव तथा नगर निगम में आयुक्त, अपर आयुक्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर भी बदले गए हैं।
2016 से 2018 बैच के अफसर
संजना जैन (2016) — अपर कलेक्टर, जिला मैहर से उप सचिव,, जल संसाधन विभाग।
जगदीश कुमार गोमे (2016) — सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली से सीईओ जिला पंचायत सागर।
अभिषेक चौधरी (2018) — सीईओ जिला पंचायत धार से आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर।
संघ प्रिय (2018) — आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर से सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली।
अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018) — सीईओ जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल।
ज्योति शर्मा (2018) — सीईओ जिला पंचायत देवास से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन।
अंजली जोसेफ जोनाथन (2018) — सीईओ जिला पंचायत हरदा से उप सचिव, लोक निर्माण विभाग।
नवीत कुमार धुर्वे (2018) — सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़ से सीईओ जिला पंचायत देवास।
2019-2021 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019)- अपर कलेक्टर खंडवा से सीईओ जिला पंचायत रीवा
काजल जावला (2019) को सीईओ जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल
डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) को सीईओ जिला पंचायत खंडवा से आयुक्त नगर निगम सतना तथा सीईओ स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार
अनिल कुमार डामोर (2019) को अपर कलेक्टर विदिशा से उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
अभिषेक सराफ (2020) को सीईओ जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल
विवेक के. व्ही (2020) को सीईओ जिला पंचायत सागर से सीईओ, जबलपुर विकास प्राधिकरण, जबलपुर
सौम्या आनंद (2021) सीईओ जिला पंचायत श्योपुर से अब सीईओ जिला पंचायत सीधी
2022 बैच के अधिकारियों में भी व्यापक बदलाव
ऐश्वर्य वर्मा को एसडीओ शहपुरा डिंडोरी से सीईओ जिला पंचायत खंडवा
आशीष एसडीओ सेंधवा बड़वानी को अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर
कार्तिकेय जायसवाल एसडीओ वारासिवनी बालाघाट को सीईओ जिला पंचायत श्योपुर
विशाल धाकड़ एसडीओ कुक्षी धार को सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़
सोनाली देव (2022) एसडीओ बिछिया मंडला को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
अर्पित गुप्ता (2022)एसडीओ बैहर बालाघाट से सीईओ जिला पंचायत बड़वानी
तनुश्री मीणा (2022) एसडीएम पेटलावद, झाबुआ से सीईओ जिला पंचायत बालाघाट
श्रद्धा शुक्ला पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत को अपर कलेक्टर खंडवा
2024 बैच के सहायक कलेक्टरों की नई पदस्थापना
आशीष कुमार —सहायक कलेक्टर झाबुआ से एसडीओ (राजस्व), बीना, सागर।
अनिकेत शांडिल्य — सहायक कलेक्टर सतना से एसडीओ (राजस्व), बैहर, बालाघाट।
आकाश अग्रवाल — सहायक कलेक्टर बालाघाट से एसडीओ (राजस्व), मझौली, सीधी।
पाटिल आशीष अशोक —सहायक कलेक्टर छतरपुर से एसडीओ (राजस्व), कुक्षी, धार।
सुशिर कृष्ण श्रीराम — सहायक कलेक्टर खंडवा से एसडीओ (राजस्व), देवसर, सिंगरौली।
कुलदीप पटेल — सहायक कलेक्टर रायसेन से एसडीओ (राजस्व), बिछिया, जिला मंडला।
जमादार फरहान इरफान — सहायक कलेक्टर खरगोन से एसडीओ (राजस्व), शाहपुरा, डिंडौरी।
ठाकरे ऋषिकेश विजय — सहायक कलेक्टर दमोह से एसडीओ (राजस्व), बिजावर, जिला छतरपुर।
नवकिरण कौर —सहायक कलेक्टर धार से एसडीओ (राजस्व), डबरा ग्वालियर।
नागार्जुन और सृष्टि अब सतना और रीवा में रहेंगे
खंडवा को पुरस्कार दिलाने वाले सीईओ डॉ नागार्जुन बी गौड़ा को राज्य शासन ने सीईओ जिला पंचायत खंडवा से आयुक्त नगर निगम सतना और सीईओ स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं खंडवा में ही पदस्थ सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा से सीईओ जिला पंचायत रीवा पदस्थ किया गया है। नागार्जुन और सृष्टि पति-पत्नी हैं। इसलिए उनकी पोस्टिंग पड़ोस के जिलों में हुई है।
डिजिटल सिग्नेचर डोंगल गायब, संघ प्रिय की पार्षदों से हुई थी बहस
ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय तीन दिन पहले नगर निगम परिषद की विशेष बैठक के दौरान पार्षदों के विरोध के चलते चर्चा में आए थे। इसकी मुख्य वजह इसी महीने निगम की टेंडर शाखा से डिजिटल सिग्नेचर (DSC) डोंगल गायब होने का मामला था।
इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश को लेकर आयुक्त और पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई थी। नगर निगम की विशेष बैठक में इसे लेकर जमकर हंगामा भी हुआ था। इससे पहले भी संघ प्रिय अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चा में रहे हैं।
सीएम के मैहर से लौटने के बाद संजना और टीकमगढ़ दौरे के दिन हटे नवीत धुर्वे
मुख्यमंत्री 19 अगस्त को मैहर पहुंचे थे और लाडली बहनों के खाते में 2148 करोड़ रुपए यहां से बहनों के खाते में ट्रांसफर किए थे। सीएम के लौटने के 48 घंटे बाद अपर कलेक्टर मैहर संजना जैन (2016) को वहां से हटाकर उप सचिव, जल संसाधन विभाग बनाया गया है। वहीं सीएम यादव आज टीकमगढ़ के दौरे पर हैं और आज ही वहां पदस्थ सीईओ जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे (2018) को वहां से हटाकर सीईओ जिला पंचायत देवास पदस्थ किया गया है।
जनसंपर्क के अपर संचालक को हटाया, राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों को नई जिम्मेदारी
राज्य शासन ने सीईओ जिला पंचायत शाजापुर अनुपमा चौहान को अपर कलेक्टर हरदा पदस्थ किया है। इसी तरह सीईओ जिला पंचायत सीधी शैलेंद्र सिंह को सीईओ जिला पंचायत छतरपुर, मेहताब सिंह गुर्जर सीईओ जिला पंचायत रीवा के उप सचिव खनिज साधन विभाग तथा गणेश कुमार जायसवाल अपर संचालक जनसंपर्क को सीईओ जिला पंचायत बैतूल पदस्थ किया गया है।
.
खबरें और भी हैं...
भोजशाला के पास 500 नमाजियों ने अदा की नमाज: इलाका सफेद पर्दों से कवर, दोनों समुदायों की एंट्री-एग्जिट अलग; हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा पाठ
1:00
कॉपी लिंक
शेयर
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस सीज: सीएम ने दिया आदेश; 82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में ट्रांसफर कराने का है आरोप
1:14
कॉपी लिंक
शेयर
सड़क नहीं, 8 किमी डोली में ढोया...गर्भस्थ शिशु की मौत: ग्रामीण बोले- पहले भी 3 महिलाओं की मौत हो चुकी; 10 साल से रोड बनाने के लिए कह रहे
0:36
कॉपी लिंक
शेयर
पंक्चर बनाने वाले के अकाउंट में 90 लाख: युवक गरीबों के खातों से करता था ऑनलाइन सट्टे की रकम का लेन-देन, नोट गिनने की मशीन मिली