business-finance

इस हफ्ते कब-कब रहेंगे बंद? जानें 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच RBI छुट्टी की पूरी लिस्ट

August 30, 2026

इस हफ्ते यानी 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच बैंक में कब- कब छुट्टी रहने वाली है, इसके बारे में यहां से जान सकते हैं. यहां छुट्टी कें पीछे के कारण के बारे में भी बताया गया है.

Written By : सृष्टि |  Updated at : 30 Aug 2026 09:35 AM (IST)

Preferred Sources

bank holiday this week 31 august to 6 september sbi icici hdfc union pnb bank open or closed rbi holiday calender इस हफ्ते कब-कब रहेंगे बंद? जानें 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच RBI छुट्टी की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: इस हफ्ते कब- कब बंद है बैंक?

Source : ABP LIVE

अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए काम की है. नया हफ्ता शुरू होने वाला है और इसके साथ सितंबर का महीना भी शुरू हो जाएगा. 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 के बीच बैंकों में एक दिन त्योहार की छुट्टी रहेगी, जबकि रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

हालांकि, बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. RBI के कैलेंडर के मुताबिक कुछ छुट्टियां सिर्फ खास राज्यों और शहरों में लागू होती हैं. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें. 

31 अगस्त से 6 सितंबर तक कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 31 अगस्त, सोमवार- बैंक खुले रहेंगे.
  • 1 सितंबर, मंगलवार- बैंक खुले रहेंगे.
  • 2 सितंबर, बुधवार- बैंक खुले रहेंगे.
  • 3 सितंबर, गुरुवार- बैंक खुले रहेंगे.
  • 4 सितंबर, शुक्रवार- जन्माष्टमी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 5 सितंबर, शनिवार- यह महीने का पहला शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे.
  • 6 सितंबर, रविवार- रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव

4 सितंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
4 सितंबर को जन्माष्टमी है. इस मौके पर कई राज्यों में बैंक शाखाओं की छुट्टी रहेगी. हालांकि, यह छुट्टी हर राज्य में लागू नहीं है. RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 4 सितंबर को अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे.

5 सितंबर को बैंक खुलेंगे या बंद?

कई लोगों को लगता है कि सितंबर की शुरुआत में शनिवार होने के कारण बैंक बंद होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. 5 सितंबर 2026 महीने का पहला शनिवार है. बैंक आम तौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसलिए 5 सितंबर को बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी.

आज 14 किलो और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिल रहा है, यहां से देखें ताजा रेट

6 सितंबर को क्या है हाल?

6 सितंबर को रविवार है. रविवार को बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होता है. इसलिए इस दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, बैंक की यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर खुली रहती हैं. किसी खास सेवा के लिए बैंक के नियम अलग हो सकते हैं.

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है.बिजनेस, एंटरटेनमेंट, धर्म, लाइफस्टाइल और यात्रा सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.फाइनेंस के साथ फिल्मी कीड़ा होना न केवल इनका पेशा बल्कि हिस्सा है.

Read More

Published at : 30 Aug 2026 09:35 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola