लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विकास और निर्माण कार्य के चलते 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर पूर्ण ब्लॉक तथा प्लेटफॉर्म नंबर एक और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक लिया गया है. इस वजह से कानपुर और आसपास के रेल रूटों में बदलाव किया गया है.
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विकास और निर्माण कार्य के चलते 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर पूर्ण ब्लॉक तथा प्लेटफॉर्म नंबर एक और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक लिया गया है. इस वजह से कानपुर और आसपास के रेल रूटों में बदलाव किया गया है.
New Update
/newsnation/media/media_files/2024/12/09/dyJr4gnm17aqeYbeaawA.jpg)
UP Special Train: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ और आवाजाही को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन और उनके अतिरिक्त ठहराव का बड़ा फैसला लिया है. नवरात्र, दशहरा और दीपावली के दौरान यात्रियों की राह आसान करने के लिए सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल ट्रेन को यूपी के फफूंद स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. इसके अलावा नई दिल्ली-हावड़ा और आनंद विहार-भागलपुर के बीच नई स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ-साथ नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरे भी बढ़ाए गए हैं.
विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनों के फेरे और समय सारणी
ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक फफूंद स्टेशन पर सुबह 9:25 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक दोपहर 3:40 बजे फफूंद और शाम 4:03 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी. वहीं नई दिल्ली-हावड़ा आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस (04052/04051) के नौ फेरे लगाए जाएंगे. यह ट्रेन नई दिल्ली से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार और हावड़ा से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार चलेगी, जिसका ठहराव गोविंदपुरी में होगा. इसके साथ ही आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विशेष एक्सप्रेस (04062/04061) 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक रोजाना चलेगी. नई दिल्ली-दानापुर सुपरफास्ट (04090/04089) की अवधि भी बढ़ाई गई है, जो नई दिल्ली से 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार और दानापुर से 3 अक्टूबर से 21 नवंबर तक हर शनिवार को संचालित होगी.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में 8 हजार प्लॉट की तैयारी, नवरात्रि में शुरू होगा तीन बड़ी आवासीय योजनाओं का रजिस्ट्रेशन
लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य से कानपुर रूट की ट्रेनें प्रभावित
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विकास और निर्माण कार्य के चलते 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर पूर्ण ब्लॉक तथा प्लेटफॉर्म नंबर एक और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक लिया गया है. इस वजह से कानपुर और आसपास के रेल रूटों में बदलाव किया गया है. झांसी-लखनऊ ट्रेन 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक कानपुर सेंट्रल पर ही समाप्त कर दी जाएगी. इसी तरह लखनऊ-झांसी मेमू ट्रेन भी कानपुर सेंट्रल से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। इस अवधि के दौरान कानपुर और लखनऊ के बीच इन दोनों ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा.
रोजा-लखनऊ रेलखंड पर 24 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक
उत्तर रेलवे के रोजा-लखनऊ रेलखंड पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम चलने के कारण 17 सितंबर से 11 अक्टूबर तक 24 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. इस ब्लॉक के दौरान पं. राम प्रसाद बिस्मिल, कहेलिया, ऐगवां और आंझी शाहाबाद स्टेशनों और उनके यार्डों में ट्रैक व प्वाइंट्स की मरम्मत की जाएगी. मेंटेनेंस कार्य की वजह से इस रूट पर तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए 26 सितंबर को कोई भी ट्रैफिक ब्लॉक नहीं लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: अयोध्या तक दौड़ेगी नमो भारत रैपिड रेल! लखनऊ-बाराबंकी कॉरिडोर के लिए ₹13.5 करोड़ मंजूर