world-news

भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम, स्क्वाड का ऐलान; 3 अलग-अलग कप्तान संभालेंगी जिम्मेदारी

August 4, 2026

क्रिकेट

  • Authored by: उमेश कुमार
  • Updated Aug 4, 2026, 08:36 AM IST

ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम सितंबर 2026 में भारत दौरे पर आएगी। यहां, कंगारू टीम मल्टी फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम का ऐलान हो गया है। तीनों फॉर्मेट के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीन अलग-अलग कप्तान नियुक्त किए हैं। दौरे की शुरुआत 12 सितंबर से होगी।

Image

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए विमेंस टीम का ऐलान। फोटो- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय स्क्वाड में अनुभवी तेज गेंदबाज टेलर व्लाएमिनक और डार्सी ब्राउन की लंबे समय बाद वापसी हुई। सितंबर महीने से शुरू हो रहे इस 3 हफ्ते के दौरे में ऑस्ट्रेलिया-ए टीम न्यू चंडीगढ़ में 3 T20, मोहाली में 3 वनडे और धर्मशाला में एक 4-दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिलीज के अनुसार, 27 साल की तेज गेंदबाज टेलर व्लाएमिनक चोट के बाद अंतरराष्ट्रीय सेटअप में वापसी करेंगी। वह कंधे, पैर और घुटने की चोट से काफी परेशान रही हैं। साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गईं थी। इसके चलते उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हाथ थोना पड़ा।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा अनुभव का फायदा

हालांकि, व्लाएमिनक अब पूरी तरह से फिट हो गई हैं। वह भारत के खिलाफ वनडे और टी20 में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वहीं, 23 साल की डार्सी ब्राउन टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में अपनी जगह नहीं बना सकीं थी, लेकिन ए टीम के साथ वह वापसी करने को तैयार हैं। उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

3 अलग-अलग कप्तान

भारत दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान नियुक्त किए हैं। टी20 सीरीज के लिए निकोल फॉल्टम को, वनडे सीरीज के लिए तहलिया विल्सन को और टेस्ट मैच के लिए राचेल ट्रेनामैन को कप्तान नियुक्त किया है।

ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल-

पहला T20: 12 सितंबर (न्यू चंडीगढ़)

दूसरा T20: 15 सितंबर (न्यू चंडीगढ़)

तीसरा T20: 17 सितंबर (न्यू चंडीगढ़)

पहला वनडे: 20 सितंबर (मोहाली)

दूसरा वनडे: 23 सितंबर (मोहाली)

तीसरा वनडे: 25 सितंबर (मोहाली)

4-दिवसीय टेस्ट मैच: 29 सितंबर से 2 अक्टूबर (धर्मशाला)

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, मैटलान ब्राउन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सियाना जिंजर, चार्ली नॉॉट, अनिका लियारॉयड, केटी मैक, लिली मिल्स, फ्रेंकी निकलिन, हेले सिल्वर-होम्स, राचेल ट्रेनामैन, कोर्टनी वेब, तहलिया विल्सन, टेलर व्लाएमिनक।

Umesh Kumar

उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article