world-news

3 अगस्त का इतिहास : कोलंबस की यात्रा और बाबा आम्टे का सम्मान, दो अहम घटनाएं जिन्होंने दुनिया का ध्यान खींचा| Navbharat Live

August 3, 2026

Updated On: Aug 03, 2026 | 10:28 AM IST

विज्ञापन

सार

History of 3 August: 3 अगस्त इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इसी दिन 1492 में कोलंबस अपनी ऐतिहासिक समुद्री यात्रा पर निकले थे और 1985 में बाबा आम्टे को रेमन मैगसेसे पुरस्कार मिला।

History of August 3: Columbus's voyage and the honoring of Baba Amte—two significant events that captured the world's attention.

3 अगस्त का इतिहास, क्रिस्टोफर कोलंबस, बाबा आम्टे (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

विस्तार

Christopher Columbus Voyage 1492: यह तो हम आप सभी जानते हैं कि इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में तीन अगस्त के दिन ही शुरू की थी।

इसके अलावा दुनिया को बेहतर बनाने के काम में जुटे लोगों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है। दरअसल बाबा आम्टे को 1985 में आज के दिन ही जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में तीन अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1108 : लुई षष्ठम फ्रांस के सम्राट बने।

सम्बंधित ख़बरें

1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1492 : ​इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ।

1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1886 : हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म।

1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।

1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।

1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।

1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।

1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल

2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फ़ैसला किया गया। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ डेपुटीज़ ने भारी बहुमत से बिशप बनाया।

2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना।

2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा।

2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Follow Navbharatlive whatsapp