world-news

छत्तीसगढ़ के राजेश डेव बने भारतीय महिला टीम के मैनेजर: एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी, 28 अगस्त से टूर्नामेंट

August 24, 2026

India Womens Cricket Team Manager: छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व सचिव और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राजेश डेव को भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। वे आगामी विमेंस टी-20 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया में मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पहले भी रह चुके हैं टीम के मैनेजर

राजेश डेव इससे पहले भी भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम के मैनेजर रह चुके हैं। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई विमेंस टीम का मैनेजर बनाया गया था।

28 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट

महिला टी-20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय विमेंस टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और पाकिस्तान से होगा।

क्रिकेट प्रशासन का लंबा अनुभव

राजेश डेव को क्रिकेट प्रशासन और टीम मैनेजमेंट का लंबा अनुभव है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव का लाभ भारतीय महिला टीम को एशिया कप में मिलेगा।

भारत के कब-कब मैच 

महिला T20 एशिया कप के लिए जो शेड्यूल जारी किया गया है। उसमें भारतीय टीम के मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है-

  • 30 अगस्त: भारत Vs थाईलैंड  

  • तीन सितंबर: भारत Vs हांगकांग 

  • 5 सितंबर: भारत Vs पाकिस्तान 

  •  10- 11 सितंबर: सेमीफाइनल 

  • 13 सितंबर: फाइनल मैच 

एशिया कप के लिए घोषित भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनि (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल

ये खबर भी पढ़ें: Raipur IGKV Paper Leak Case: छत्तीसगढ़ में कृषि विश्वविद्यालय ने प्लांट पैथोलॉजी का पेपर भी रद्द किया, पेपर लीक केस में दुर्ग कॉलेज को नोटिस, न्यू शेड्यूल

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल