entertainment

27 अगस्त से इतने दिन सिनेमाघरों में लगेगा मेला, लौट रहा है Harry Potter का जादू; रिलीज होंगे 8 पार्ट्स - harry potter all 8 parts re release in theatres between 27th august to 3rd september read details

July 24, 2026

हैरी पॉटर फिल्म सीरीज का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोला था। अब वही जादू एक बार फिर से सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाला है, क्योंकि ये फिल्म री-रिलीज ...और पढ़ें

सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी हैरी पॉटर/ फोटो- Instagram

सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी हैरी पॉटर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'हैरी पॉटर' (Harry Potter) फिल्म सीरीज के फैंस के पास जश्न मनाने की एक बड़ी वजह है, क्योंकि सालों बाद यह सुपरहिट फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। दर्शकों को सिनेमाघरों में फिर से हैरी पॉटर, रॉन वीजली और हर्माइनी ग्रेंजर की जादुई तिकड़ी देखने को मिलेगी। जे.के. रोलिंग की नॉवेल  पर आधारित इस फिल्म सीरीज के कितने पार्ट्स कब और कैसे री-रिलीज होंगे, आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

 जादुई दुनिया में वापस ले जाने आए हैरी पॉटर्स

'हैरी पॉटर' के मेकर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस ब्लॉकबस्टर सीरीज की री-रिलीज की घोषणा कर फैंस के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान ला दी है। इस साल यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी अपने 25 साल पूरे कर रही है। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए मेकर्स पूरी सीरीज के सभी 8 पार्ट्स को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं।

27 अगस्त से 3 सितंबर के बीच फैंस 'हैरी पॉटर' के सभी पार्ट्स को बिग स्क्रीन पर देख सकेंगे। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ यादगार झलकियां शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "जादू फिर लौट रहा है। आठों 'हैरी पॉटर' फिल्में 27 अगस्त से 3 सितंबर तक बिग स्क्रीन पर देखने को मिलेंगी। 31 जुलाई से टिकटों की बिक्री शुरू होगी।" मेकर्स ने यूएस  और कनाडा के शो-टाइम्स के लिए लिंक भी शेयर किए हैं। हालांकि, भारतीय दर्शक अपनी पसंदीदा फ्रेंचाइजी को सिनेमाघरों में देख पाएंगे या नहीं, इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

2001 में आया था हैरी पॉटर का पहला पार्ट

जिन्होंने सिर्फ हैरी पॉटर की तारीफ सुनी है और इसे अभी तक उन्हें सिनेमाघरों में ये फिल्म देखने का मौका नहीं मिला है, उनके लिए यह अवसर काफी अच्छा है। हैरी पॉटर फिल्म सीरीज का पहला पार्ट साल 2001 में आया था, जिसका टाइटल 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' था, जिसमें र्शकों को युवा जादूगर और हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजाड्री से परिचित करवाया गया था।

Screenshot 2026-07-24 220456

इसके बाद 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' 2002 में रिलीज हुआ, 2004 में इसका 'हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अजकाबान, 2005 में हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर' 2007 में हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स रिलीज हुआ। इस शानदार कहानी का अंत दो पार्ट्स में हुआ, जहां 2010 में हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज आई पार्ट 1 और 2011 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म सीरीज है।