14 मिनट पहलेलेखक: रऊफ डार
- कॉपी लिंक

26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कारी सईद अब्दुल-अजीज की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कुबा मस्जिद के बाहर अचानक गिर पड़ा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मस्जिद पहुंचने से पहले अजीज ने एक रेस्टोरेंट में खाना खाया था। इसके बाद नमाज के लिए पहुंचने पर वह अचानक गिर पड़ा। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अजीज पर 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की साजिश में शामिल होने का आरोप था। हमले में लश्कर के 10 आतंकियों ने मुंबई के कई ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 166 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।
उस पर लश्कर की एक यूनिट संभालने का भी आरोप था, जो आतंकियों के बीच कम्युनिकेशन और जम्मू-कश्मीर में मारे गए लश्कर आतंकियों के परिवारों को आर्थिक मदद से जुड़े काम देखती थी।
पाकिस्तान में लश्कर आतंकियों की रहस्यमय मौतों का सिलसिला जारी
अजीज की मौत ऐसे समय हुई है, जब पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई आतंकियों और ऑपरेटिव्स की रहस्यमय तरीके से हत्या की खबरें सामने आती रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग घटनाओं में 30 से 40 लश्कर ऑपरेटिव्स मारे जा चुके हैं। हालांकि, इन घटनाओं और अजीज की मौत के बीच कोई सीधा संबंध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि अजीज की मौत बीमारी या किसी दूसरे कारण से हुई। मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
26/11 हमले की पूरी टाइमलाइन
26 नवंबर 2008 की रात समुद्र के रास्ते आए 10 लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमला किया। CST, ताज होटल, ओबेरॉय-ट्राइडेंट और नरीमन हाउस मुख्य निशाने थे।
29 नवंबर की सुबह ताज होटल में आखिरी आतंकियों के मारे जाने के साथ ऑपरेशन खत्म हुआ। बॉम्बे हाईकोर्ट के मुताबिक, हमले में 166 लोगों की मौत और 238 लोग घायल हुए थे।
26 नवंबर | हमले की शुरुआत
- रात करीब 8 बजे: 10 आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे और अलग-अलग टीमों में बंट गए।
- 9:20 बजे: CST पर दो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू की।
- 9:30 बजे: लियोपोल्ड कैफे को निशाना बनाया गया।
- 9:40-9:45 बजे: ताज होटल और ओबेरॉय-ट्राइडेंट में हमला हुआ। कई लोग अंदर फंस गए।
- इसी दौरान: नरीमन हाउस पर भी आतंकियों ने कब्जा कर लिया।
CST के बाद पुलिस पर हमला
- CST से निकले दोनों आतंकी कामा अस्पताल की तरफ बढ़े। उनका पीछा कर रही पुलिस टीम पर भी हमला हुआ।
- इसी दौरान ATS चीफ हेमंत करकरे, एडिशनल CP अशोक कामटे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय सालस्कर शहीद हुए।
- बाद में अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मारा गया।
27 नवंबर | कमांडो ऑपरेशन शुरू
- होटलों और नरीमन हाउस में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस, सेना, मरीन कमांडो और NSG ने ऑपरेशन शुरू किया।
- ताज और ओबेरॉय को घेरकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नरीमन हाउस में भी कमांडो ऑपरेशन चला।
28 नवंबर | दो जगह ऑपरेशन खत्म
- ओबेरॉय-ट्राइडेंट और नरीमन हाउस से आतंकियों का सफाया कर दिया गया।
- नरीमन हाउस ऑपरेशन में NSG कमांडो गजेंद्र सिंह बिष्ट शहीद हुए।
- हालांकि, ताज होटल में ऑपरेशन जारी रहा। कुछ आतंकी अब भी अंदर मौजूद थे।
29 नवंबर | ताज में आखिरी ऑपरेशन
- सुबह ताज होटल में NSG ने अंतिम कार्रवाई शुरू की। करीब सुबह 8 बजे तक आखिरी तीन आतंकी मारे गए।
- इसके साथ ही करीब 60 घंटे चला 26/11 का आतंकी ऑपरेशन खत्म हुआ।
10 आतंकियों का क्या हुआ?
9 आतंकी मारे गए | 1 आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया।
जांच और अदालत की कार्रवाई में सामने आया कि हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का नेटवर्क था।
लश्कर का आतंकी नेटवर्क कैसे काम करता है
लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन का नेटवर्क केवल हमले करने वाले आतंकियों तक सीमित नहीं होता। इसके पीछे भर्ती, ट्रेनिंग, कम्युनिकेशन, फंडिंग और संगठन से जुड़े लोगों के परिवारों की मदद जैसे अलग-अलग काम संभालने वाले नेटवर्क होते हैं।

.
खबरें और भी हैं...
26/11 हमले से जुड़े लश्कर आतंकी अब्दुल-अजीज की मौत: इस्लामाबाद में मस्जिद के बाहर अचानक गिरा; रेस्टोरेंट में खाना खाया था
0:53- कॉपी लिंक
शेयर
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार के 65% चांस: हारे तो मनमानी पर रोक लगेगी, नवंबर में होनी है वोटिंग
1:04- कॉपी लिंक
शेयर
रिपोर्ट-परमाणु समझौता किए बिना जंग खत्म कर सकते हैं ट्रम्प: होर्मुज दोबारा खोलने की शर्त रखी, युद्ध लंबा खिंचने पर अमेरिका का फोकस बदला
0:57- कॉपी लिंक
शेयर
गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोपी भारतीय छात्र जर्मनी में पकड़ा: एरिजोना में 19 साल की गर्लफ्रेंड की मौत, भारत भागने की कोशिश का आरोप
0:52- कॉपी लिंक
शेयर