world-news

कांग्रेस हर वार्ड में बनाएगी 'वार्ड मित्र': परकोटा क्षेत्र की हर हवेली को किया जाएगा डवलप; 25 मुद्दों पर संकल्प पत्र किया जारी - Jaipur News

September 7, 2026

जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें शहर के विकास का रोडमैप बताया। कांग्रेस ने जयपुर के विकास के लिए 25 प्रमुख मुद्दों पर काम “जयपुर-2032 परिवर्तन का संकल्प" घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस ने कहा- इसके

.

घोषणापत्र में PWD, जलदाय, परिवहन, स्वास्थ्य और पर्यटन समेत महत्वपूर्ण विभागों के साथ इंटीग्रेटेड कॉर्डिनेशन के जरिए विकास कार्य कराने का वादा किया गया है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा- परकोटे में दबाव है, लोग यहां रहना नहीं चाहते हैं। इसलिए परकोटा क्षेत्र की हर हवेली को डवलप किया जाएगा। हर हवेली को रिनोवेट करेंगे। उन्होंने कहा- शहर में ई-व्हीकल्स की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में ई-चार्जिंग पॉइंट भी हमारे 25 मुद्दों में शामिल है।

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बेहतर योजनाबद्ध शहर चलाने के लिए वार्डों में वार्ड सभा और वार्ड मित्र बनाए जाने जैसे वादे किए हैं।

पत्र में गीता, कुरान और बाइबिल का सार: कांग्रेस अध्यक्ष

घोषणापत्र जारी करते हुए सुनील शर्मा ने इसे जयपुर के विकास के लिए ‘बाइंडिंग फोर्स’ बताया। उन्होंने कहा- इसमें गीता, बाइबल और कुरान तीनों का सार है। उन्होंने कहा- कांग्रेस जयपुर की संस्कृति, विरासत और ‘जयपुरियत’ को सहेजते हुए शहर को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करेगी। ये मिशन जयपुर को महान शहर में कन्वर्ट करेगी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित विधायक अमीन कागजी, रफीक खान और पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास मौजूद रहे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित विधायक अमीन कागजी, रफीक खान और पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास मौजूद रहे।

मिशन-25 के लिए कांग्रेस ने कई आर्किटेक्चर से राय ली

कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने मिशन 25 घोषणा पत्र को बनाते समय कई लोगों से राय मशवरा किया। इसमें आर्किटेक्चर, फाइनेंशियल एक्सपर्ट, पत्रकार को शामिल किया गया है। पत्र में जयपुर की समस्याओं, विशेषताओं को रखा गया है। पार्किंंग, वाटर लॉगिंग, कचरा जैसी समस्याओं के लिए पॉइंट्स बनाए हैं।

हर वार्ड में वार्ड मित्र बनाए जाएंगे: कांग्रेस

सुनील शर्मा ने कहा- हमने पत्र में हर साल की योजना बनाई है कि कौनसा काम कब शुरू होगा। कितने महीने और साल में उसे कंप्लीट करना है, ये सब पहले से तय किया जाएगा।

कांग्रेस ने जयपुर में टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का काम में उपयोग लेने की बात भी कही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- इसकी मदद से हम सिग्नल लाइट्स को मॉडर्न बना सकते हैं। उन्होंने कहा- जब ये तकनीक दूसरे देशों में काम कर रही है तो हमारे यहां भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।