world-news

सिरसा के 24 ग्रामीण रूटों पर चलेंगी प्राइवेट बसें: 180 परमिट के लिए मांगे आवेदन; सिरसा-डबवाली रूट पर सबसे ज्यादा परमिट - Sirsa News

September 1, 2026

सिरसा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने के लिए जल्द ही 24 रूटों पर नई प्राइवेट बसें चलाने की तैयारी है। परिवहन विभाग की ओर से संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत इन ग्रामीण रूटों पर कुल 180 न्यूनतम परमिट निर्धारित किए गए हैं। इन

.

आवेदन 30 सितंबर तक जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सिरसा के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर जमा करवाए जा सकेंगे।

आरटीए सचिव संजय कुमार बिश्नोई ने बताया कि परिवहन आयुक्त, हरियाणा के निर्देशानुसार जिले के लिए अधिसूचित 24 ग्रामीण रूटों पर न्यूनतम परमिट निर्धारित किए गए हैं। परमिट के इच्छुक आवेदकों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ 25 हजार रुपए आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा।

आरटीए सचिव संजय कुमार बिश्नोई।

आरटीए सचिव संजय कुमार बिश्नोई।

विभाग का कहना है कि परमिट जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बस परिवहन सेवा का विस्तार होगा। इससे गांवों के लोगों को शहरों और प्रमुख कस्बों तक आने-जाने के लिए अतिरिक्त साधन उपलब्ध हो सकेंगे।

सिरसा-डबवाली रूट पर सबसे ज्यादा परमिट

निर्धारित रूटों में सिरसा-डबवाली मार्ग पर सबसे अधिक 44 न्यूनतम परमिट रखे गए हैं। इसके बाद सिरसा-ऐलनाबाद रूट पर 22, डबवाली-ऐलनाबाद पर 18 और सिरसा-बणी रूट पर 16 परमिट निर्धारित हैं।

प्रमुख रूटों में सिरसा-रोड़ी के लिए 8, सिरसा-फतेहाबाद के लिए 8, डबवाली-मटेर के लिए 4 तथा सिरसा-बणी के एक अन्य मार्ग के लिए 2 परमिट शामिल हैं।

इन रूटों पर चलेंगी बसें

  • रूट 316: डबवाली-ऐलनाबाद वाया अलीकां, मसीतां, मटदादू, मौजगढ़, गोरीवाला, बिज्जूवाली, केहरवाला, सादेवाला, ढुढियांवाली, जीवननगर और बुढ़ीमेड़ी चौक। इस रूट पर 18 परमिट निर्धारित हैं।
  • रूट 319: डबवाली-मटेर वाया मांगेयाना, हेबुआना, पन्नीवाला रूल्दू, पाना, पिपली, जगमालवाली, कालांवाली, तारूआना, त्रिलोकवाला, फग्गू, देसू खुर्द, थिराज, भीवां, मलड़ी और रोड़ी। इस रूट पर 4 परमिट होंगे।
  • रूट 323: सिरसा-बणी वाया रामनगरिया, भंभूर, नानकपुर, ओटू, अभोली, रानियां, भड़ोलांवाली, नकोड़ा मोड़, जीवननगर, संतनगर, दमदमा और करीवाला। यहां 16 परमिट निर्धारित हैं।
  • रूट 324: सिरसा-डबवाली वाया खेरेका, पंजुआना, साहुवाला, पन्नीवाला मोटा, ओढ़ां, चौरमारखेड़ा, मिठड़ी, खुईयां मल्काना, सांवतखेड़ा और डबवाली गांव। इस रूट पर सबसे अधिक 44 परमिट निर्धारित हैं।
  • रूट 325: सिरसा-बणी वाया खेरेका, पंजुआना, शेखपुरिया, जोधपुरिया, खारिया, कुस्सर, ढुढियांवाली और बाहिया। इस रूट पर 2 परमिट होंगे।
  • रूट 328: सिरसा-रोड़ी वाया खेरेका, सहारणी, नेजाडेला, बप्प, चकबणी, नागोकी, अलीकां, दाणी दिलबाग सिंह और लहंगेवाला। इस रूट पर 8 परमिट निर्धारित हैं।
  • रूट 330: सिरसा-कालांवाली वाया खेरेका, सहारणी, नेजाडेला, चकबणी, बप्प, झिड़ी, बिरूवालागुड़ा, झोरड़रोही, थिराज, देसू खुर्द, फग्गू, कुरंगावाली, त्रिलोकवाला और तारूआना। यहां 2 परमिट होंगे।
  • रूट 331: सिरसा-फतेहाबाद वाया बाजेकां मोड़, फूलकां, ताजिया, शेरपुरा, गदली, डिंग मंडी, डिंग मोड़ और दरियापुर। इस रूट पर 8 परमिट निर्धारित हैं।
  • रूट 332: डबवाली-कालांवाली वाया सांवतखेड़ा, दीवानखेड़ा, खुईयां मल्काना, मटदादू, मलिकपुर, किंगरे, जंडवाला, चौरमारखेड़ा, सालमखेड़ा, ओढ़ां और चकेरियां। इस रूट पर 2 परमिट होंगे।
  • रूट 333: सिरसा-कालांवाली वाया खेरेका, पंजुआना, साहुवाला, छतरियां, बड़ागुड़ा, सूबा खेड़ा, सुखचैन, खतरावा और त्रिलोकवाला। यहां 2 परमिट निर्धारित हैं।
  • रूट 334: सिरसा-कालांवाली वाया खेरेका, पंजुआना, साहुवाला, छतरियां, बड़ागुड़ा, दौलतपुरखेड़ा, लकड़ांवाली और गदराना। इस रूट पर 2 परमिट होंगे।
  • रूट 335: सिरसा-राजपुरा साहनी वाया रंगड़ी, धिंगतानियां, बकरियांवाली, गुडियाखेड़ा, ढुकड़ा, जमाल, कुतियाना, जोड़कियां और रामपुरा ढिल्लों। यहां भी 2 परमिट निर्धारित हैं।

रोडवेज यूनियनों की प्रतिक्रिया बाकी

प्राइवेट बसों के नए परमिट जारी करने की प्रक्रिया पर अभी रोडवेज यूनियनों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यूनियन लंबे समय से रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल करने और नियमित भर्ती की मांग करती रही हैं। यूनियनों का तर्क रहा है कि पहले से ही ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों की कमी है। ऐसे में निजी बसों को नए परमिट देने के बजाय सरकारी परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए।