sports

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को हाई कमिश्नर का न्यौता: कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ भव्य स्वागत, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से

August 21, 2026

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को हाई कमिश्नर का न्यौता:कोलंबो के इंडिया हाउस में हुआ भव्य स्वागत, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर संतोष झा ने दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की मेजबानी की। यह कार्यक्रम कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में हुआ।

BCCI ने इस मौके से जुड़ी पोस्ट में कोलंबो की शाम को यादगार बताया गया। पोस्ट में टीम इंडिया के साथ भारत का झंडा भी लगाया गया।

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 23 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत गॉल टेस्ट 165 रन से जीता

भारतीय टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम की नजरें इस दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर हैं।

WTC पॉइंट्स टेबल में भारत 5वें नंबर पर

भारत फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। हालांकि कोलंबो टेस्ट में जीत या ड्रॉ से भारत की स्थिति बेहतर होगी, लेकिन फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें आने वाली सीरीज (न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

इंडिया हाउस का अर्थ और राजनयिक भूमिका

इंडिया हाउस विदेशों में स्थित भारतीय राजनयिक मिशनों (जैसे उच्चायोग या दूतावास) के आधिकारिक कार्यालय या परिसर को संदर्भित करता है। यह भारत और उस देश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और राजनयिक कार्यों के संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करता है।

उदाहरण के लिए, लंदन में स्थित 'इंडिया हाउस' भारत का उच्चायोग है, जहां भारतीय राजनयिक दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।

-----------------------

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कार्लोस अल्काराज US ओपन से वापसी करेंगे:टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन, कलाई की चोट के कारण 4 महीने से टेनिस से दूर थे

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज चार महीने बाद कोर्ट पर वापसी करेंगे। दाहिनी कलाई की चोट के कारण वे अप्रैल से टेनिस से दूर हैं। अल्काराज ने 30 अगस्त से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले US ओपन में खेलने की पुष्टि की है। वे टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन हैं। पूरी खबर

.

खबरें और भी हैं...

  • जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन: नाडा पैनल ने मेथेंडिएनोन मिलने पर कार्रवाई की, दूसरी बार डोपिंग टेस्ट में फेल

    नाडा पैनल ने मेथेंडिएनोन मिलने पर कार्रवाई की, दूसरी बार डोपिंग टेस्ट में फेल|स्पोर्ट्स,Sports - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हेडिंग्ले टेस्ट-उस्मान ने दूसरे दिन 5 विकेट लिए: 53 साल बाद यहां ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर; इंग्लैंड को 195 रन की बढ़त

    53 साल बाद यहां ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर; इंग्लैंड को 195 रन की बढ़त|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar0:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है: BCB प्रेसिडेंट बोले- दोनों बोर्ड में बातचीत जारी; पहले सीरीज अनाउंस की थी

    BCB प्रेसिडेंट बोले- दोनों बोर्ड में बातचीत जारी; पहले सीरीज अनाउंस की थी|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर