UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में तमाम विकास योजनाएं चला रही है. इसके साथ ही राज्य के कृषि क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. ऐसे में देश के खाद्यान उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ी है.
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में तमाम विकास योजनाएं चला रही है. इसके साथ ही राज्य के कृषि क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. ऐसे में देश के खाद्यान उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/29/cm-yogi-in-devria-2026-08-29-14-05-54.jpg)
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश Photograph: (Yogi Adityanath YouTube)
UP News: उत्तर प्रदेश का कृषि क्षेत्र तेजी से तरक्की कर रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 के बाद हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों की भूमिका को प्रदेश की आर्थिक मजबूती का प्रमुख आधार है. उनका कहना है कि देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 21 प्रतिशत हो गई है. वहीं, प्रदेश की कृषि विकास दर भी 8 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंचने का दावा किया गया है. दुग्ध, गन्ना और गेहूं उत्पादन में भी यूपी देश में पहले स्थान पर है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों की स्थिति और कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही उसकी समृद्धि में अहम योगदान दे रहे हैं.
किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 से पहले किसानों को कर्ज, आर्थिक तंगी और बिचौलियों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. मौजूदा समय में किसानों को उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाओं और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. इनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीद और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं शामिल हैं.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार आज अन्नदाता किसान को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
वर्ष 2017 से पहले जो अन्नदाता किसान कर्ज, बदहाली और लाचारी में डूबा रहता था, बिचौलियों के चक्कर लगाने को मजबूर था,… pic.twitter.com/xEChtWbiu1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 10, 2026
मार्च 2026 तक 519 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद
सीएम योगी के मुताबिक, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए साल 2017 से मार्च 2026 के बीच प्रदेश में बड़े स्तर पर धान की खरीद की गई. इस अवधि में 80 लाख से अधिक किसानों से 519 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा गया. इसके बदले किसानों को 1,03,833 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान सीधे किया गया.
सीएम योगी ने आगे बताया कि इस बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 71 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य उपलब्ध कराना और उनकी आमदनी को सहारा देना है.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी दिवाली से पहले इस शहर को देंगे सौगात, आम लोगों के लिए खुल जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर
किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के विकास में किसानों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है. उनके अनुसार, किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने अन्नदाता किसानों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत बताते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने और किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है.
ये भी पढ़ें: दिवाली पर पहली बार डेढ लाख दियों से सजेगा रामलला का दरबार, अयोध्या में 33 लाख दीप जलाने की तैयारी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
