world-news

Patna High Court Assistant Admit Card 2026 हो गया जारी

September 12, 2026

Patna High Court Assistant Admit Card 2026: पटना हाई कोर्ट ने Ex-Cadre Assistant (Group-C) पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

Patna High Court Assistant Admit Card 2026 Out: कब जारी हुआ एडमिट कार्ड?

पटना हाई कोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Assistant (Ex-Cadre) पदों पर भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 सितंबर 2026 को जारी किया गया है. बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी, जो 27 अगस्त 2026 तक जारी थी. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी. परीक्षा से संबंधित किसी भी अन्य अपडेट के लिए कैंडिडेट्स पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर नजर बनाए रखें.

Patna High Court Recruitment Official Notification Check Here

Patna High Court Assistant Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट atnahighcourt.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitments सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां Assistant Recruitment Examination 2026 के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन या एप्लिकेशन नंबर और DOB या पास्वर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन डिटेल सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड में अपना नाम, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारी ध्यान से चेक करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

Patna High Court Assistant Admit Card Check Here

Patna High Court Vacancy Details and Eligibility 2026: जानिए वैकेंसी और एलिजिबिलिटी के बारे में

इस भर्ती अभियान के जरिए पटना हाई कोर्ट में Ex-Cadre Assistant (Group-C) के कुल 68 पदों को भरा जाएगा. वहीं एलिजिबिलिटी की बात करें, तो पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में 6 महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: UP Assistant Professor Recruitment 2026: 1936 पदों पर 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करें Apply

Patna High Court Vacancy Age: क्या होनी चाहिए एज लिमिट?

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम एज 37 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को पटना हाई कोर्ट के निर्धारित नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: सेंट्रल आर्म्ड और दिल्ली पुलिस में SI बनने का मौका, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई

Patna High Court Assistant 2026 Selection Process: इन स्टेप्स के बाद होता है सिलेक्शन

इस भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले प्रीलिमिनरी एग्जाम (MCQ Based) आयोजित की जाती है. इसके बाद रिटेन टेस्ट (MCQ Based), कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट और इंटरव्यू होता है. सिलेक्शन प्रोसेस के आगे के चरणों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी शामिल हैं.

Note: इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर विजिट कर जानकारी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UPSC ईपीएफओ में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, 1 लाख से ज्यादा सैलरी और लेवल-10 का पद