Mon, 26 Oct 2026 10:19 AM IST
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 10:19 AM IST
सार
आगरा में यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के पहले दिन दोनों पालियों में 29,178 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 16,374 अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले दिन रविवार को जिले में दोनों पालियों में 29,178 अभ्यर्थी शामिल हुए। 16,374 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 22,776 में से 14,723 उपस्थित रहे, जबकि 8,053 गैरहाजिर थे। दूसरी पाली में 14,455 ने परीक्षा दी और 8,321 नहीं आए। कुल 45,552 पंजीकृत थे।
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि संविधान से जुड़े प्रश्न, सामान्य विज्ञान और रीजनिंग का स्तर मध्यम रहा। गणित, हिंदी और अंग्रेजी के काफी सरल थे। इन विषयों के प्रश्नों को हल करने में अपेक्षाकृत आसानी हुई। जिले में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
परीक्षा में कुल 1,36,656 अभ्यर्थी शामिल होने हैं। पीईटी दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा की अभ्यर्थी मानसी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी तीन महीने पहले ही शुरू कर दी थी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पेपर इतना सरल आएगा। संविधान से जुड़े प्रश्न, सामान्य विज्ञान और रीजनिंग का स्तर मध्यम रहा।
कानपुर के अभ्यर्थी लकी ने बताया कि पेपर में गणित और हिंदी के प्रश्न सबसे सरल रहे। इससे उन्हें प्रश्नपत्र हल करने में आसानी हुई और समय पर परीक्षा पूरी कर ली।
मथुरा के अभ्यर्थी दुर्गेश ने बताया कि वह पिछले तीन से चार साल से परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। पहली बार परीक्षा में शामिल हुई हैं। पेपर अच्छा रहा और उन्हें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.