Awarapan 2-Batwara 1947 Box Office Collection: सिनेमाघरों में आवारापन 2 और बंटवारा 1947 को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. चलिए जानते हैं कैसा रहा इनका हाल.
Awarapan 2-Batwara 1947 Box Office Collection: सिनेमाघरों में आवारापन 2 और बंटवारा 1947 को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. चलिए जानते हैं कैसा रहा इनका हाल.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/12/awarapan-2-vs-batwara-1947-2026-08-12-08-38-26.jpg)
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Photograph: (Vishesh Films-Aamir Khan Productions)
Awarapan 2-Batwara 1947 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती है. पिछले हफ्ते इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. जिनमें से आवारापन ने बंपर कमाई की और अब 200 करोड़ के करीब जा रही है. वहीं, बंटवारा का हाल बेहद खराब रहा है और अब तो ये भी लाखों में ही सिमट रही है. चलिए जानते हैं, दोनों का एक हफ्ते का कलेक्शन.
आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
इमरान हाशमी की फिल्म का रिलीज से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था. वहीं, जैसे ही फिल्म सिनेमा में आई तो छा गई और इसने पहले ही दिन 22 करोड़ रुपये के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी. फिर दूसर दिन इसने 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद संडे को 26 करोड़ रुपये और चौथे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं पांचवे दिन भी फिल्म का कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा, हालांकि छठे दिन थोड़ी मंदी देखने को मिली और फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये बटोरे.
एक हफ्ता में कितना कर लिया कलेक्शन
अब फिल्म का 7वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के सातवें दिन (Awarapan 2 Box Office Collection Day 7) 10 हजार 832 शो में 6 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 113.50 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं विदेशों में इस फिल्म ने सातवें दिन 1 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज में कुल ग्रॉस कलेक्शन 26.30 करोड़ हो गया है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 161.67 करोड़ रुपये पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल
200 करोड़ के करीब जा रही आवारापन 2
आवारापन 2 सिनेमाघरों में छाई हुई है और जिस तरह से ये कमाई कर रही है, ऐसा लग रहा है कि अभी एक और हफ्ता इसक कब्जा रहेगा. बता दें, इस हफ्ते सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में आवारापन 2 को इसका फायदा मिल सकता है. वहीं, अगले हफ्ते यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक आएगी तो उम्मीद है कि आवारापन 2 की कामई घट सकती है. हालांकि अभी फिल्म के पास अभी 200 करोड़ कमाने के लिए एक और हफ्ता है.
बंटवारा 1947 का हाल हुआ बेहाल
सनी देओल की बंटवारा 1947 को आवारापन 2 से क्लैश भारी पड़ गया. इस फिल्म की ओपनिंग ही धमाल नहीं मचा पाई थी. फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसने 13.5 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ कमाए. फिर चौथे दिन से इसकी कामई बस घटती ही जा रही है. सनी की फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 2 करोड़, वहीं, पांचवें दिन 2.25 करोड़ और छठे दिन फिल्म का कलेक्शन महज 1.40 करोड़ रुपये रहा था.
लाखों में सिमट गई बंटवारा 1947 की कमाई!
वहीं, अब 7वें दिन तो बंटवारा 1947 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के 7वें दिन (Batwara 1947 Box Office Collection) यानी गुरुवार को 5 हजार 930 शो में 1.35 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसकी एक हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये हो गया है जबकि कुल ग्रॉस कमाई 39.87 करोड़ रुपये हुई है. हालांकि ये फिल्म ओवरसीज में दिन महज 50 लाख रुपये ही कमा पाई, जिससे इसका विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.75 करोड़ हो गया है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 47.62 करोड़ रुपये ही हो पाया है.
ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: घर बैठे कटेगा पूरा वीकेंड, इस फ्राइडे ओटीटी पर आ रही हैं ये नई फिल्में और वेब सीरीज