sports

टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप

July 17, 2026

Manjot Kalra Arrested Lanka Premier League: श्रीलंका की लंका प्रीमियर लीग में एक भारतीय क्रिकेटर को घूस देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Written By : नीरज शर्मा |  Updated at : 17 Jul 2026 04:19 PM (IST)

Preferred Sources

former india cricketer manjot kalra jaffna kings co owner arrested in bribe case lanka premier league टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी को घूस देने के आरोप में गिरफ्तार

Source : सोशल मीडिया

एक भारतीय क्रिकेटर को श्रीलंका की स्पोर्ट्स एंटी करप्शन यूनिट ने गिरफ्तार किया है. यह मामला लंका प्रीमियर लीग (LPL) का है, जिसमें भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा जाफना किंग फ्रेंचाइजी के सह-मालिक हैं. उनपर एक खिलाड़ी को घूस देने का आरोप लगा था. मनजोत कालरा की गिरफ्तारी लंका प्रीमियर लीग का अगला सीजन शुरू होने से ठीक पहले हुई. LPL 2026 सीजन आज यानी 17 जुलाई से शुरू हो रहा है.

खेलों से जुड़े अपराधों पर लगाम कसने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट बनाई गई थी. इस यूनिट ने मनजोत को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया.

श्रीलंका पुलिस का कहना है कि 27 वर्षीय मनजोत ने लंका प्रीमियर लीग का सीजन शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले खिलाड़ी को घूस देने का प्रयास किया. तथाकथित खिलाड़ी ने उच्च अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई और शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर भानुका राजपक्षा, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी, जो लंका प्रीमियर लीग में जफना किंग के स्क्वाड का हिस्सा हैं. यह पहली बार नहीं है जब लंका प्रीमियर लीग के कारण क्रिकेट का खेल दागदार हुआ है. इसी साल एक अन्य फ्रेंचाइजी के मालिक ने एक खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के सम्मिलित करने  का प्रयास किया था, जिसके बाद उसपर 4 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया था.

मनजोत कालरा की बात करें तो वे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के लिए शतक जड़ चुके हैं. उन्होंने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे. यह वही विश्व कप था, जिसमें शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ ने भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था.

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma Record at Lord's: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर खेले हैं 5 इंटरनेशनल मैच, जानिए कैसा है 'हिटमैन' का रिकॉर्ड

India vs England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

Read More

Published at : 17 Jul 2026 03:57 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola