Jul 27, 2026 09:56 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- JOJO Ltd Stock Split News: जोजो लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में होने जा रहा है
- कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है

JOJO Ltd Stock Split: कंपनी के शेयरों का दो हिस्सों में बंटवारा हो रहा है।
JOJO Ltd Stock Split News: जोजो लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 2 हिस्सों में बांटने का ऐलान किया गया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कंपनी पिछले हफ्ते किया था। बता दें, आज सोमवार को शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है।
कब है रिकॉर्ड डेट (JOJO Ltd Stock Split Record date)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयरों को दो हिस्सो में बांटा जाएगा। इसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। बता दें, कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 7 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी इस दिन शेयरों का बंटवारा दो टुकड़ों में हो जाएगा।
आज कंपनी के शेयरों में तेजी (JOJO Ltd Share price)
जोजो लिमिटेड के शेयर बीएसई में आज सोमवार को 253 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 259 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। कंपनी का 52 वीक हाई 295 रुपये और 52 वीक लो लेवल 138.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 657 करोड़ रुपये का है।
शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा (JOJO Ltd Share performance)
महज एक महीने में जोजो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक 23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीते दो सालों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 59 प्रतिशत और तीन सााल में 721 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, इस पेनी स्टॉक का दाम 5 साल में 9198 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
10 सालों में कंपनी के शेयरों का दाम 5614 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी ने दो बार अपने निवेशकों को डिविडेंड भी दिया है। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.05 रुपये और 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 0.05 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
